पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीडि़तों को 2.40 लाख की सहायता स्वीकृत

पीडि़तों को 2.40 लाख की सहायता स्वीकृत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीडि़तों को 2.40 लाख की सहायता स्वीकृत

टोंक|कलेक्टर नेअनुसूचित जाति, जन जाति अधिनियम निवारण के तहत 4 पीडि़त व्यक्तियों को 2.40 लाख रूपयें की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर लाभांवित किया है। कलेक्टर डॉ.टीना कुमार ने बताया कि अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत पीडि़ता श्रीमती रसाला प|ी प्र्रेमचंद बैरवा निवासी गणेशपुरा तन लावा तहसील मालपुरा, राजाराम मीणा निवासी हाडावाली ढ़ाणी तहसील निवाई, रामअवतार मीणा निवासी वार्ड न.3 एवं हरीलाल खटीक निवासी पनवाड तहसील देवली को 60-60 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत है। उक्त स्वीकृत राशि का 25 फीसदी भाग अभी कुल 15 हजार रूपए दिये जाएंगे शेष राशि न्यायालय से आरोप सिद्ध होने पर दी जाएगी।

28सितम्बर तक मनेगा हिंदी पखवाड़ा

टोंक|नेहरू युवाकेन्द्र द्वारा कामकाज में राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता तथा उसके उत्तरोतर प्रयोग में गति लाने के उद्देश्य से 14 से 28 सितम्बर तक हिन्दी दिवस पखवाडा मनाया जाएगा। जिला युवा समंवयक चौधरी धर्मपाल सिंह ने बताया कि हिंदी पखवाडे में युवाओं की व्यापक सहभागिता को लेकर जिले में 16 सितम्बर को राजभाषा संगोष्ठी, 17 को सामुहिक गान प्रतियोगिता, 18 को सामुहिक चर्चा की जाएगी,19 20 को हिंदी निबंध प्रतियोगिता आयोजित होगी, 21 को वाद विवाद प्रतियोगिता, 22 को भाषण प्रतियोगिता एवं हिंदी विडियों प्रदर्शन, 23 को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं 24 को हिंदी टिप्पणी आलेखन टंकण प्रतियोगिता, हिंदी अन्ताक्षरी प्रतियोगिता, 25 को हिंदी नारा लेखन प्रतियोगिता, 26 के राजभाषा रैली, 27 को राजभाषा सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं 28 को पुरूस्कार एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

बगैरइजाजत अवकाश स्वीकृत नहीं करें

टोंक|कलेक्टर एवंपीएसओ (एसईसीसी-2011) डॉ.टीना कुमार ने सामाजिक,आर्थिक एवं जाति आधारित जनगणना 2011 की मसोदा सूची का प्रकाशन 15 सितम्बर से अंतिम प्रकाशन की तिथि 15 अक्टूबर तक दावा आपत्तियों की सुनवाई से सम्बधित कार्यालयों में सुनवाई करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियो (लिंक अधिकारियों सहित) का किसी प्रकार का अवकाश बिना उनकी अनुमति के स्वीकृत नही करे। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिये कि मसोदा प्रकाशन दावा - आपत्तियोंं के निपटान से सम्बधित प्रक्रिया के आयोजन के सबंध में किसी प्रकार की लापरवाही तथा उदासीनता पाये जाने पर संबधित कर्मचारी