पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मालपुरा रोड गड्‌ढों में बदली

मालपुरा रोड गड्‌ढों में बदली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोडारायसिंह|कस्बे काप्रमुख मालपुरा मार्ग मोर से टोरडीसागर तक गहरे गड्‌ढें में बदल चुका है। एक-एक फुट गहरे गड्‌ढें पड़ने के बाद भी सार्वजनिक निर्माण विभाग आंखे मूंदे हुए है।

इस रोड पर रोडवेज बसों का संचालन है। टोडारायसिंह से मालपुरा मात्र 35 किमी दूरी है। इस दूरी को तय करने के लिए जहां अधिकतम एक घंटे का समय लगना चाहिए वहां गहरे गड्ढों के कारण रोडवेज बसें दो-दो घंटे तक ले लेती है। कई बार बसे खराब हो जाती हैं, बीच रास्ते में ही उनका ब्रेक डाउन हो जाता हैं।