पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविरों का स्थान बदलने से रोष

शिविरों का स्थान बदलने से रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालपुरा| नगरपालिका की ओर से भामाशाह योजना के तहत लगने वाले वार्डवार शिविरों का मनमर्जी से स्थान बदलने के कारण पार्षदों मुस्लिम समाज के लोगों में आक्रोश है। सोमवार को नगर पालिका के वरिष्ठ पार्षद प्रतिपक्ष नेता मरगूब अहमद पार्षद नाजिमा , पार्षद माबूद नकवी एवं मोहम्मद हनीफ ने पालिका प्रशासन उपखंड अधिकारी द्वारा मनमर्जी से भामाशाह शिविरों के आयोजन का स्थान बदलने पर रोष जताते हुए पूर्व निर्धारित स्थानों पर ही शिविर लगाने की आवश्यकता बताई। पार्षद मरगूब अहमद ने बताया कि हमें पालिका की ओर से पूर्व में जो शिविर स्थल बताए गए थे उन्हीं के आधार पर हमने अपने वार्ड वासियों को जानकारी दे कर प्रचार कर दिया। सोमवार को वार्ड नंबर चार का शिविर स्थल मनमर्जी से बदल कर पालिका परिसर में रख लिया गया जबकी वार्ड के लोग पूर्व सूचना अनुसार राप्रावि धानोता रोड पर एकत्रित हो गए जब दोपहर तक भी स्कूल में शिविर के लिए कोई कर्मचारी नहीं आया तो पता करने पर शिविर पालिका में लगा होना पाया गया। दोपहर बाद सूचना मिलने पर वार्ड चार के लोग पालिका परिसर पहुंचे। पार्षदों का आरोप है कि पूर्व निर्धारित भामाशाह शिविरों की तारीख स्थानों में परिवर्तन की सूचना तक नहीं दी गई जिससे वार्डवासी परेशान रहे। पार्षदों ने कलेक्टर को मामले की सूचना दूरभाष पर देकर भामाशाह शिविरों को पूर्व निर्धारित स्थानों पर ही लगाने की मांग की है। उधर पालिका प्रशासन का कहना है कि वार्डों में स्थित स्थानों पर सुविधाओं का अभाव होने इंटरनेट के अभाव मशीनों की समस्या के कारण पालिका में शिविर लगाए जा रहे हैं इसकी सूचना घर-घर जाकर दी जाती है।

1250का नामांकन

निवाई| आदर्शग्राम पंचायत रजवास में स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र में चल रहे भामाशाह योजना शिविर का सोमवार को समापन हुआ। शिविर के प्रभारी हीरालाल जाटव ने बताया कि योजना के तहत्त 1250 परिवारों का नामांकन , 833 आधार नामांकन ,965 बैंक खाते , 74 त्रुटिपूर्ण राशन कार्डो का सूचीकरण एवं 133 पेंशन सूचीकरण का सर्वे किया गया।

मालपुरा. मुस्लिमसमाज के लोगों ने भामाशाह शिविर को वार्ड में ही लगाने की मांग की। वार्डों के शिविरों को पालिका परिसर में लगाने से नाराज है वार्ड पार्षद भी।