पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिकारी जनता की पीड़ा सुने

अधिकारी जनता की पीड़ा सुने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालपुरा| एसडीएमदेवाराम सुथार ने उपखंड स्तरीय अधिकारियों से कहा है कि वे काम से डरे नहीं लोगों की समस्याओं का जिम्मेदारी से समाधान करें। उन्होंने मालपुरा उपखंड के सरकारी सिस्टम को ठप बताते हुए अधिकारियों से कहा कि वे सरकारी कार्यों को अपना कर्तव्य समझें। एसडीएम सोमवार को उपखंड स्तरीय बैठक में अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने चेतावनी भी दी कि समय रहते काम काज के सिस्टम को बदल कर ज्यादा से ज्याद वर्किंग का सिस्टम शुरू नहीं किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम मान कर लोगों की समस्याएं सुने निराकरण करें। एसडीएम ने कहा कि जनता से डरें नहीं बल्कि जनता के बीच में जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करने की कोशिश करें। उन्होंने सेक्टर ऑफिसर बनाए अधिकारियों की ओर से अभी तक एक भी रिपोर्ट पेश नहीं करने पर नाराजगी जताई तथा सात दिनों में गांवों में दौरा कर समस्या समाधान की रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

बाढपीडितों की मदद के लिए सौंपा चेक

देवली| कश्मीरमें आई बाढ से पीडितों की मदद के लिए जन सेवा समिति ने सोमवार को 17100 रूपये प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा करवाने के लिए उपखण्ड अधिकारी को सौंपे। उपखण्ड अधिकारी रतनलाल अटल को सौंपे समिति के सदस्यों ने बताया कि देश के किसी भी हिस्से में आने वाली प्राकृतिक आपदा में सहयोग करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इसे समझते हुए सेवा समिति हमेशा तैयार रहती है। इस मौके पर समिति के रमेश जिंदल, निरंजनलाल टेलर, भंवरलाल वर्मा, राजेन्द्र जिंदल, देवप्रकाश, राजकुमार कोठारी, चांदमल मंगल आदि उपस्थित थे।

मालपुरा. बैठकमें अधिकारयों को संबोधित करते एसडीएम देवाराम सुथार