पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मालपुरा | एसडीएमने स्कूलों के औचक निरीक्षण के दौरान नदारद

मालपुरा | एसडीएमने स्कूलों के औचक निरीक्षण के दौरान नदारद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालपुरा | एसडीएमने स्कूलों के औचक निरीक्षण के दौरान नदारद शिक्षकों का वेतन काटने के आदेश दिए गए हैं। एसडीएम ने यह आदेश ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मालपुरा को दिए। एसडीएम प्रभातीलाल जाट ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता नगण्य है। बच्चे अपना नाम लिखना तक नहीं जानते। शिक्षक पढ़ाने में लापरवाही बरत रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम आवड़ा की स्कूल में औचक निरीक्षण के दौरान अध्यापक सुभाष ठागरिया हनुमान प्रसाद तथा लिपिक मदन सिंह जाट नदारद थे। नदारद शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिक्षा अधिकारी को आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम सांस की स्कूल के बच्चों को शिक्षकों द्वारा कुछ भी नहीं पढ़ाया जा रहा है जांच के दौरान बच्चों को हिंदी अंग्रेजी के अक्षरों का ही ज्ञान नहीं है। उन्होंने बताया कि स्कूलों की जांच के दौरान एक एक घंटे शिक्षा की गुणवत्ता की जांच करता हूं, लेकिन स्कूलों में शिक्षा का स्तर बहुत कम है।

सरकारी स्कूलों में बच्चे खुद का नाम भी नहीं लिख पाए