पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्लांटेशन के वन रक्षक पर हमला, हालत गंभीर

प्लांटेशन के वन रक्षक पर हमला, हालत गंभीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालपुरा | वनविभाग मालपुरा के अधीन टोरडी प्लांटेशन के द्वितीय भाग अंबापुरा प्लांटेशन पर नियुक्त वृक्ष रक्षक पर बुधवार को कुछ लोगों ने कुल्हाडिय़ों लाठियों से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। गंभीर हालत में वनकर्मी को मालपुरा के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया है।

मालपुरा वन विभाग के रेंजर सुधीर माथुर ने बताया कि टोरडी प्लांटेशन के द्वितीय भाग ग्राम अंबापुरा के प्लांटेशन पर नियुक्त वृक्ष पालक रामस्वरूप कहार पर टोरडी गांव के शैतान पुत्र गोपाल कहार, चीकू पुत्र भूरा कहार बिंटू पुत्र हरजी गुर्जर चार पांच अन्य लोगों ने अचानक प्लांटेशन पर जाकर कुल्हाडिय़ों लाठियों से हमला कर दिया, जिससे रामस्वरूप वृक्ष पालक के सिर हाथ पैरों में गंभीर चोंटें आई हैं। सूचना मिलने पर वन विभाग के अन्य कर्मचारियों ने अंबापुरा पहुंच कर रामस्वरूप को मालपुरा अस्पताल पहुंचाया। सरकारी ड्यूटी के दौरान मारपीट करने के मामले में वन विभाग मालपुरा की ओर से मालपुरा थाना में उक्त लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रेंजर सुधीर माथुर ने बताया कि मामले में विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। उधर सूचना मिलने पर पुलिस दल ने अस्पताल जाकर घायल कर्मचारी रामस्वरूप से पूछताछ कर बयान दर्ज किए। पीड़ित ने बताया कि उक्त लोगों को वन क्षेत्र में भेड़ बकरियां चराने के लिए मना किया था, इसी बात पर प्लांटेशन अंबापुरा में ही कुल्हाडिय़ों लाठियों से मारपीट कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। वन विभाग के रेंजर ने बताया कि टोरडी में पुलिस चौकी पर कोई मौजूद नहीं होने से मालपुरा थाने में घटना की इत्तला दी गई।

मालपुरा . घायलवन कर्मी से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी।