पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्जी चेकों से राशि हड़पने का शातिर आरोपी गिरफ्तार

फर्जी चेकों से राशि हड़पने का शातिर आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवली | शहरके एक मार्बल फर्म से खाली चेक चुराकर केकड़ी पीएनबी बैंक से 98 हजार रुपए की राशि उठाकर धोखाधड़ी करने के शातिर आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इस शातिर आरोपी के खिलाफ चार जिलों के कई थानों में 16 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी दो बार पुलिस हिरासत से भी फरार हो चुका है। कुछ मामलों में वह सजा याफ्ता भी है।

थाना प्रभारी मोटाराम बेनीवाल के मुताबिक 14 अक्टूबर को देवली के मार्बल व्यवसायी रामपाल पुत्र रामनारायण गर्ग ने इस आशय की रिपोर्ट दर्ज करवाई कि अज्ञात उसका एसबीबीजे बैंक खाते का खाली चेक जिसकी संख्या 265840 ले गया। जिससे मालपुरा रोड केकड़ी स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में खाली चेक पर एक लाख रुपए की राशि भरकर जमा करा दिया। खातेधारक गढ़ सांगरिया थाना केकड़ी निवासी फूंदीलाल पुत्र रामकिशन मेघवंशी है। इस खातेधारक के तीन किश्तों में 98 हजार की राशि निकलवा ली। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक विशेष टीम सहायक उप निरीक्षक नाहर सिंह मीणा के नेतृत्व में गठित की। इस टीम ने केकड़ी के उक्त बैंक मे अनुसंधान शुरू करते हुए सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किया एवं खातेधारक का रिकॉर्ड लेकर जांच प्रारंभ की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उक्त आरोपी की पहचान की तो सामने आया कि स्वरूपगढ़ थाना हिण्डौली जिला बूंदी निवासी किशन लाल उर्फ रामकिशन पुत्र गोरधन मीणा है। पुलिस ने बुधवार सुबह बूंदी से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में शातिर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

फर्जीनाम से खुलवाया खाता

आरोपीने फूंदीलाल पुत्र रामकिशन मेघवंशी के फर्जी नाम से 18 सितंबर को पीएनबी केकड़ी में खाता खुलवा लिया। उसके बाद आरोपी ने मार्बल व्यवसायी के यहां से चुराए चेक को खाते में 22 सितंबर को जमा करा दिया। इसी दिन 40 हजार रुपए 23 सितंबर को 40 हजार 29 सितंबर को 18 हजार की राशि सहित 98 हजार की राशि उक्त खाते से निकलवा ली। खाते मे अब 3 हजार रुपए शेष है। खाता खुलवाते समय आरोपी ने एक हजार रुपए की राशि जमा करवाई थी। लगाए गए सभी दस्तावेज फर्जी थे।

कईजिलों में की ठगी

पुलिसने बताया कि शातिर आरोपी किसी भी सरकारी दस्तावेज या बैंक चैक पर अंकित हस्ताक्षर को देखकर उसी तरह के हस्ताक्षर दस्तावेज तैयार कर उसका उपयोग कर बैंक या अन्य विभाग से राशि प्राप्त कर लेता है। ऐसी ठगी के करीब 16 मुकदमे भीलवाड़ा, बूंदी, टोंक कोटा