बिजली दफ्तर में हंगामा बिल जांच के आदेश
मालपुरा| विद्युतवितरण निगम मालपुरा कार्यालय में बुधवार को एकत्रित उपभोक्ताओं में हजारों रुपए के बिजली बिल थमा देने के मामले में हंगामा कर दिया।
सूचना मिलने पर एसडीएम प्रभाती लाल जाट ने बिजली निगम कार्यालय पहुंच कर बिजली बिलों में अंकित हजारों रुपए की राशि जांच की। बिजली उपभोक्ताओं ने एसडीएम को बताया कि मामूली विद्युत खर्च करने के बावजूद ग्रामीण शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को पांच से दस हजार तक के बिल थमाए गए है।
एसडीएम ने उपभोक्ताओं की शिकायत पर बिजली एईएन से जानकारी प्राप्त की। स्थानीय अधिकारियों द्वारा संतोष पूर्ण जवाब नहीं दिए जाने पर एसडीएम ने मुख्य अभियंता मुख्य लेखाकार बिजली निगम राजस्थान से दूरभाष पर वार्ता कर समस्या से अवगत कराय। एसडीएम ने बताया कि मुख्य रूप से बिजली बिल बनाने वाली ठेकेदार कंपनी बिजली मीटरों की रीडिंग में अनियमितता बरतने के कारण उपभोक्ताओं को भारी राशि के बिल थमा दिए गए है।
एसडीएम ने बताया कि ठेकेदार कंपनी के कर्मचारी ने मीटर की घर जाकर रीडिंग लेने के बजाया घर बैठे मनमर्जी की रीडिंग अंकित कर बिल जारी कर दिए जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बिजली एईएन को उपभोक्ताओं के बिलों को सुधारने दोबारा बिल वास्तविक रीडिंग अनुसार जारी करने के आदेश दिए है।