डैंचवास गांव में निकाली कलश यात्रा
मालपुरा. ग्रामडैंचवास स्थित श्री बद्रीविशाल मंदिर में बुधवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इससे पहले गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 101 महिलाओं ने कलशों के साथ शामिल हुईं। कलश यात्रा ऋणमुक्तेश्वर शिवालय से रवाना होकर कथा स्थल पहुंची। कथा वाचक पंडित ओमप्रकाश शर्मा ने सत्संग के दौरान धर्म का महत्व बताया। कथा की पूर्णाहुति 16 दिसंबर को होगी। सत्संग में गोपाल जाट, महावीर सिंह, शंकर दायल, किशन जाट, नाथू जाट, गोर्धनसिंह गंगाराम भड़ाना सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।