दीनदयाल जंयती मनाई, रक्तदान किया
भारतीयजनता पार्टी शहर देहात मंडल ने डाक बंगला में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सवाईमाधोपुर विधायक दिया कुमारी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्टी के संस्थापक रहे हैं। उनके सादा जीवन को प्रत्येक कार्यकर्ता अमल कर भ्रूण हत्या को रोकने के लिए आगे आना चाहिए। विधायक अजीत मेहता ने कहा कि पंडित दीनदयाल की जीवनी से प्रेरणा लेकर देश हित में कार्य करना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी ने उनके आदर्श अपनाने को कहा। नगर परिषद पूर्व सभापित गणेश माहुर, भाजपा एससी मोर्चा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश चन्देल, पंचायत समिति प्रधान खेमराज मीणा, जिला महामंत्री डीआर नरेश बंसल, शहर मंडल अध्यक्ष कमलेश सिंगोदिया, भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एससी मोर्चा दीपक संगत, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष आमीर फारूखी, पी.डी.आजाद, आमिर फारूखी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष इंदुशेखर शर्मा, बैणीप्रसाद जैन, विनोद जैन, पार्षद कैलाश चांवला, राजेश शर्मा, रविंद्र गुप्ता, भगवान दास सेठी, चौथमल विजय, प्यारे लाल यादव, रामधन यादव, पुष्पा मीणा, विनोद कंवर, सोनिया राजावत, गणपत पहाडिय़ा, नरेंद्र सर्राफ, पारस जैन, जगदीश महुआ, महेंद्र सोयल सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रक्तदानशिविर : पंडितदीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर भाजयुमो ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें एक दर्जन युवाओं ने रक्तदान किया। जिसमें सवाई माधेपुर विधायक दीयाकुमारी, विधायक अजीत सिंह मेहता, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष इंदुशेखर शर्मा, दीपक संगत, पंडित महावीर शर्मा सहित अन्य भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मालपुरा| भाजपाशहर मंडल की ओर से भाजपा के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती के अवसर पर गुरुवार को डाक बंगले में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने पं. उपाध्याय के त्याग और बलिदान का परिचायक बताया। पालिकाध्यक्ष सुभाष गालव ने कहा कि दीनदयाल के बताए सिद्धांतों पर चल कर ही संगठित रूप से विकास कार्य संपन्न किए जा सकते है। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष कृष्णकान्त जैन ने कहा कि पं. उपाध्याय के बताए आदर्शो को आत्मसात कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लें। इस अवसर पर महामंत्री त्रिलोकचन्द जैन, रमाकांत पटेल, पार्षद मनीष सोनी, युधिष्ठर सिन्धी, लड्डूलाल कुम्हार, चम्पाला