पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले दिन सात वार्ड क्लीन

पहले दिन सात वार्ड क्लीन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधायक ने किया अभियान शुरू

सुबहनौ बजे का समय। शहर का हृदय स्थल घंटाघर। यूनीफार्म में कतारबद्ध खड़े सफाई कर्मचारी। सामने लाइन में कलेक्टर, एसडीएम सहित आला अधिकारी नगर परिषद आयुक्त आैर कर्मचारी। सफाई कर्मचारियों को हरी झंडी का इंतजार। यह नजारा था गुरुवार सुबह स्वच्छ भारत अभियान के शुभारंभ का। कलेक्टर ने जैसे ही झंडी दिखाई तो सफाई कर्मचारी अभियान में जुट गए। कुछ ही देर में नगर परिषद कार्यालय के सामने आैर घंटाघर से पटेल सर्किल आैर सआदत अस्पताल के आसपास सड़कें साफ नजर आई। नालियों के पास भी कचरा नजर नहीं आया।

गुरुवार को शहर में सफाई करने के लिए 145 सफाई कर्मचारियों ने वार्ड 5, 6, 7, 4, 27 20 में सफाई अभियान चलाया। इसके बाद अस्पताल के आसपास सहित कई जगह सफाई नजर आई। सफाई कर्मचारी पोशाक में सफाई करते नजर आए। अधिकारियों ने निरीक्षण किया, लेकिन शहर के अधिकांश वार्डों में गंदगी का आलम था। नगर परिषद आयुक्त जनार्दन शर्मा ने बताया कि सफाई अभियान के तहत 145 कर्मचारियों ने चयनित सात वार्डों में सफाई कार्य किया। झाड़ियों आदि की कटाई भी की गई। शुक्रवार को सआदत अस्पताल परिसर में भी सफाई अभियान चलाया जाएगा। उसके साथ ही नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 33, 34, 8, 13, 28 21 में सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए 7 ट्रैक्टर 2 जेसीबी कार्य में लगाए गए हैं।

जगह-जगह शहर में स्वच्छ भारत सप्ताह के नगरपरिषद ने पोस्टर लगाकर आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने का संदेश दिया। कलेक्टर ने रैली को रवाना किया। रैली मुख्य बाजार होते हुए बड़ा कुआं पहुंची। इस मौके पर एएसपी विनित कुमार बंसल, एसडीएम कमल सिंह यादव, नगरपरिषद आयुक्त जनार्दन शर्मा, अधिशासी अभियंता दिनेश चंद्र गोयल, महिला बाल विकास के उपनिदेशक राजेंद्र गुर्जर सहित कई अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

जिला परिषद एसीईओ आनंदी लाल वैष्णव ने बताया कि राष्ट्रीय स्वच्छता जागरुकता सप्ताह का उद‌्घाटन शुक्रवार सुबह 9 बजे जिला प्रमुख कल्ली देवी मीणा करेंगी। इसके बाद सफाई शुरू की जाएगी।

दूनी| स्वच्छभारत सप्ताह के तहत गुरुवार को बस स्टैण्ड पर तहसीलदार दयाराम मीणा, सरपंच रामकिशन फौजी, गिरदावर भगवान सहाय माथुर ने सफाई करवा कर की। सरपंच रामकिशन फौजी ने बताया कि अभियान के तहत प्रत्येक गली मोहल्लों, धर्मशालाओं अस्पतालों, सब्जी मंडी के आसपास साफ सफाई की जाए