पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डांडिये की खनक पर झूमी रात

डांडिये की खनक पर झूमी रात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवरात्राके शुभारंभ पर शहर में इनरव्हील क्लब मालपुरा ग्रीन के तत्वावधान में गरबा 2014 कार्यक्रम गुरूवार की रात को अग्रसेन सेवा सदन में आयोजित किया गया।

देर रात तक महिला पुरूषों ने गरबा की धुन पर जमकर नृत्य किया। समाज सेवी महिलाओं के इनरव्हील क्लब मालपुरा ग्रीन की ओर से आयोजित गरबा कार्यक्रम से होने वाली आय जरूरतमंद बालक बालिकाओं को प्रदान की जाएगी। क्लब अध्यक्षा कांता टाक ने बताया कि निर्धन छात्रों के सहयोग के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में बडी संख्या में लोगों ने भाग लिया मुख्य अतिथि रूपकला शर्मा होंगी तथा बबीता शर्मा उषा शर्मा तथा नैना शर्मा समारोह में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम संयोजक इंदिरा जैन के अनुसार डांडिया में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया इसी प्रकार रोटरेक्ट क्लब मालपुरा ग्रीन की ओर से नवरात्रा में डांडिया नाइट 27 सितंबर को सदरपुरा रोड पर एक निजि स्कूल परिसर में आयोजित किया जाएगा। इसके मुख्य अतिथि विधायक कन्हैयालाल चौधरी होंगे अध्यक्षता शत्रुघ्र गोतम विधायक केकडी करेंगे।पालिकाध्यक्ष सुभाष गालव विश्ष्ठि अतिथि रहेंगे। यह जानकारी रोटरेक्ट रवि वैष्णव ने दी है। लायनेस क्लब की ओर से जश्न डांडिया 2014 कार्यक्रम 26 सितंबर को विजयवर्गीय सेवा सदन में आयोजित किया जाएगा।

लायनेस अध्यक्षा पुष्पा सैठी सचिव लायनेस अरुणा पाराशर ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में डॉ. रोहिणी जैन, रूपकला शर्मा, चंद्रकला जैन, राधादेवी चौधरी, माया अजमेरा अतिथि होंगी।