पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवरात्र पर घर घर हुई घट स्थापना, मंिदरों में सजावट, उमड़ी श्रद्धा

नवरात्र पर घर-घर हुई घट स्थापना, मंिदरों में सजावट, उमड़ी श्रद्धा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दूनी|कस्बा सहितआसपास के ग्रामीण इलाकों मे गुरूवार से शारदीय नवरात्रा शुरू हुए। इस मौके पर कस्बे के दूणजा माता मंदिर, सतवाड़ा, धुंआखूर्द, धुंआकलां की बिजासण माता, बालाबृज, खाल के बालाजी, कालानाड़ा बालाजी, घाड़, चंदवाड़, सतवाड़ा, आंवा, कनवाड़ा, भरनी, देवडावास, जूनिया, निवारियां सहित आसपास के मंदिरों में रामायण पाठ शुरू हुए जो नौ दिनो तक चलेंगे।

पदयात्रियोंने किए दर्शन

मालपुरा| घाटीबालाजी सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित मालपुरा से घाटी बालाजी की पदयात्रा गुरूवार दोपहर को बालाजी दरबार में पहुंची जहां पदयात्रियों ने बालाजी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। गुरूवार को सुबह शुभ मुहर्त में शुरू हुए घट स्थापना का दौर दोपहर तक चला। इलाके के सिंधोलिया माता जी धाम सहित सभी देवी मंदिरों में दर्शनार्थियों की भीड रही। घरों में भी नवरात्रा पर्व उत्साह से शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने घर घर घट स्थापना कर पूजा पाठ कर देवाी आराधना शुरू की। मालपुरा क्षैत्र के प्रमुख रूप से सिंधोलिया माता जी ऊन की माता मंदिर सहित मालपुरा के दूदू रोड पुरानी तहसील के पास स्थिति देवी मंदिर के साथ साथ चांदसेन माता मंदिर बावडी माता मंदिर में घट स्थापना के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

भक्तोंका तांता

अलीगढ़| कस्बेसहित क्षेत्र में घर-घर में घट स्थापना के साथ शारदीय नवरात्रा स्थापना की शुरूआत हुई। शारदीय नवरात्रा स्थापना के अवसर पर मन्दिरों में सुबह से श्रद्वालुओं का दर्शनार्थ के लिए तांता लगा। क्षेत्र के खेड़ली बालाजी, डींग के बालाजी, यज्ञ के बालाजी, रामतलाई के बालाजी, देहलवाल बाबा मन्दिर उखलाना, वनखण्ड़ी बालाजी मन्दिर, कंकाली माता मन्दिर चौरू, दडंवीर बालाजी पचाला, पॉचोलास गॉव स्थित गोयला बाबा मन्दिर सहित कई मन्दिरो में आकर्षण झांकी संजाई गई। क्षेत्र के चौरू, पचाला, हैदरीपुरा, मण्ड़ावरा, बिलोता, पाटोली, खोहल्या, सहित कस्बों गॉवों स्थित मन्दिरों में नवरात्रा स्थापना की शुरूआत के तहत धार्मिक कार्यक्रम शुरू हुए।

श्रद्धालुओंका सैलाब

देवली| उपखण्डके चांदली गांव स्थित हिंगलाज मातेश्वरी एवं कुंचलवाड़ा की बीजासन माता के आंगन में गुरूवार को शारदीय नवरात्रा प्रारम्भ पर हजारो की तादाद में दिन भर मां के भक्तों का सैलाब दर्शन के लिए आने से मंदिर परिसर भरा रहा।

निकालीध्वजयात्रा

नगरफोर्ट|कस्बे मेंरामलीला मंचन के लि