- Hindi News
- निबंध में सादिया तथा वाद विवाद पोस्टर में सैय्यदा प्रथम
निबंध में सादिया तथा वाद विवाद पोस्टर में सैय्यदा प्रथम
राजकीयबालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गुलजार बाग में बुधवार को विधिक चेतना अभियान के तहत निबंध, वाद-विवाद पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कन्या भ्रूण हत्या पर आधारित निबंध प्रतियोगिता में सादिया मसूद प्रथम, चंचल विजय द्वितीय, सैय्यदा गुलफिशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इंटरनेट एवं आज के युवा विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता में सैय्यदा गुलफिशा प्रथम, संगीता मीणा द्वितीय रेखा जोनवाल तृतीय स्थान पर रही। धूम्रपान एवं तंबाकू विषय पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता में सैय्यदा गुलफिशा प्रथम, सादिया मसूद द्वितीय संजू सैनी तृतीय स्थान पर रही। इस मौके पर प्रधानाचार्या शाहाना मदनी, सईदा बैगम, नईम बानो, गीता कुर्मी, ललिता आकड़, कमरुन्निसां, सपना नरूका आदि मौजूद थे।
हिंदीसप्ताह संपन्न
मालपुरा| केंद्रीयभेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान के राजभाषा विभाग की ओर से आयोजित हिंदी सप्ताह बुधवार को समारोह पूर्वक संपन्न हो गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि आईसीएआर नई दिल्ली के निदेशक राजभाषा हरीश चंद जोशी ने संस्थान में किए जा रहे अनुसंधानों का प्रकाशन हिंदी में करने पर जोर दिया। संस्थान निदेशक डॉ. एस.एम.के. नकवी ने इस अवसर पर वैज्ञानिकों से आह्वान किया कि वे अपने अनुसंधानों को हिंदी में प्रकाशित करें, जिससे आमजन को अनुसंधानों पूरा लाभ प्राप्त हो सके। सहायक निदेशक राजभाषा मुरारी लाल गुप्ता ने हिंदी सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं की जानकारी दी। समाज सेवी संस्था रोटरी क्लब मालपुरा के में तत्वावधान प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
हिन्दीसप्ताह के दौरान निबंध प्रतियोगिता हुई
निवाई| स्थानीयराजकीय माध्यमिक विद्यालय में मनाए जा रहे हिन्दी सप्ताह के दौरान बुधवार को कविता पाठ का आयोजन किया गया। हिन्दी सप्ताह प्रभारी डॉ. मंजूलता शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान महेन्द्र कुमार बैरवा, द्वितीय स्थान ज्योति सोनी एवं तृतीय स्थान चम्पा पांचाल ने प्राप्त किया।
वाद-विवादमें अमित पहले स्थान पर : देवली| भारतीयशिक्षा सदन माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को हिन्दी पखवाड़े के अन्तर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं, जिसमें बाल विवाह की रोकथाम विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। वाद-विवाद प्रतियोगिता के पक्ष में अमित शर्मा प्रथम, हासिम द्वितीय, कुन्दन मीणा तृतीय रहे