पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीसीएमएचओ चिकित्साकर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी

बीसीएमएचओ चिकित्साकर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन पीड़ितों को 1.80 लाख की सहायता

टोंक | कलेक्टरडॉ. टीना कुमार ने एससी, एसटी अधिनियम निवारण के तहत 3 पीड़ित व्यक्तियों को 1.80 लाख की आर्थिक सहायता मंजूर की है। अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत श्योजी पुत्र सुखदेव बैरवा निवासी नगरफोर्ट, छोटू पुत्र मांगू रैगर निवासी ढीबरू (मालपुरा) नानूड़ा पुत्र भैंरू भील निवासी सांस गांव (मालपुरा) को 60-60 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।

तीनमृतकों के आश्रितों एक घायल को सहायता मंजूर : कलेक्टरडॉ. टीना कुमार ने विभिन्न दुर्घटनाओं में तीन मृतकों के आश्रितों एक घायल को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 1.60 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। दुर्घटना में मृतक भंवरलाल पुत्र बजरंग लाल बैरवा निवासी सहादत नगर (उनियारा), मृतक भुवाना पुत्र भीमा बैरवा निवासी गोविंदपुरा मृतक रामनारायण पुत्र जगन्नाथ कीर निवासी चिरोंज के आश्रितों को 50-50 हजार रुपए तथा घायल सरदार पुत्र रंगलाल गुर्जर निवासी जगत्या निवासी दूनी को 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।

मसौदासूची का प्रकाशन हुआ

टोंक | प्रमुखसामाजिक आर्थिक जाति आधारित जनगणना 2011 के मसौदे का प्रकाशन निर्धारित स्थलों पर कर दिया गया है। जिले के नागरिकों के लिए पठन के लिए ड्राफ्ट सूचियां उपलब्ध रहेंगी तथा कोई भी व्यक्ति ड्राफ्ट सूची में त्रुटि से संबंधित दावे-आपत्तियां 15 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर सकते हैं। जिला जनगणना अधिकारी (एडीएम) प्रहलाद सहाय नागा ने बताया कि 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी मसौदा प्रकाशन के दो सप्ताह बाद तथा तीन सप्ताह तक, 6 से 10 अक्टूबर तक प्रथम अपील अधिकारी (एसडीएम), मसौदा प्रकाशन के 26वें दिन तक 11 से 14 अक्टूबर तक द्वितीय अपील अधिकारी कलेक्टर कार्यालय, एडीएम प्रशासन, एडीएम बीसलपुर, जिला परिषद सीईओ को 30वें दिन तक प्रस्तुत कर सकता है।