भगवतपुरा का विद्यालय भवन हुआ जर्जर
भगवतपुरा का विद्यालय भवन हुआ जर्जर
दत्तवास | राजकीयउच्च प्राथमिक विद्यालय भगवतपुरा का भवन जर्जर है। इस कारण स्कूल प्रशासन ने भवन बंद कर रखा है। बारिश होने पर छत से पानी टपकता है। स्कूल में छह कमरे हैं और सभी क्षतिग्रस्त हैं। विद्यालय प्रशासन प्रतिवर्ष मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर विभाग को भेजता है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है। विद्यालय में छात्राओं के लिए शौचालय नहीं है। देवनारायण गुर्जर ने कहा कि भवन की छत क्षतिग्रस्त होने से कमरे नहीं खुल पाते हैं। विद्यार्थियों को मैदान में पढ़ाना पड़ रहा है। सरपंच लादूलाल गुर्जर ने बताया कि स्कूल के नए भवन निर्माण जगह के लिए ग्रामसभा की बैठक में प्रस्ताव लेकर 6 माह पहले जिला प्रशासन को भेजा था, लेकिन वहां कोई कार्रवाई नहीं हुई।
राष्ट्रवादीकांग्रेस पार्टी की बैठक आज
टोंक | राष्ट्रवादीकांग्रेस पार्टी की बैठक पार्टी कार्यालय में गुरुवार दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। एनसीपी के मंत्री नफीस ने बताया कि बैठक में नगर परिषद चुनावों में टिकट वितरण के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा।
रास्तेमें मारपीट, युवक जख्मी
उनियारा | बाइकसे घर जाते समय पुरानी रंजिश में एक व्यक्ति ने नेतराम मीणा को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। एएसआई कैलाशचंद ने बताया कि गोठड़ा निवासी नेतराम पुत्र श्योनारायण मीणा ने बन्नालाल पुत्र सांवलराम मीणा के विरुद्ध मामला दर्ज कराया कि बाइक से घर जाते समय बन्नालाल ने मारपीट की।
लापरवाहीबरतने पर पटवारी निलंबित
टोंक | कलेक्टरडॉ. टीना कुमार ने ऑनलाइन जमाबंदी में लापरवाही बरतने समय पर पूरा कार्य नहीं करने पर पटवारी रोहित पारीक को निलंबित किया है। पटवारी को निलंबन कार्य के दौरान कलेक्ट्रेट पर लगाया गया है।
निशुल्कपरामर्श शिविर आज
टोंक | अरनियाकेदार गांव के नवज्योति पब्लिक माध्यमिक स्कूल में गुरुवार सुबह 9 बजे निशुल्क कान, नाक, गला रोग परामर्श शिविर आयोजित होगा। इसमें राजस्थान कान, नाक, गला अस्पताल के डाक्टरों की ओर से परामर्श दिया जाएगा।
पंचायतसमिति की साधारण सभा की बैठक 26 को
निवाई | पंचायतसमिति की साधारण सभा की बैठक 26 सितंबर को सुबह 11:30 बजे पंचायत समिति में होगी। विकास अधिकारी महेंद्रसिंह मेहता ने बताया कि बैठक में जलग्रहण योजनाओं, नरेगा योजना सहित जनहित क