पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भामाशाह शिविरों में अशुद्धियां करने में मालपुरा सबसे आगे

भामाशाह शिविरों में अशुद्धियां करने में मालपुरा सबसे आगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तहसीलके ग्रामीण क्षेत्र शहरी इलाके में लगाए जा रहे भामाशाह नामांकन शिविरों में भामाशाह कार्ड के लिए नामांकन के दौरान कागजों में सर्वाधिक अशुद्धियां करने के मामले में मालपुरा जिले में सबसे आगे है। यह जानकारी बुधवार को पंचायत समिति के राजीव गांधी सभागार में भामाशाह नामांकन शिविरों से संबंधित बैठक में एसडीएम ने दी। उन्होंने शिविरों से जुड़े सभी अधिकारियो, सरकारी कार्मिकों, सूचना सहायकों, कम्प्यूटर एजेन्सी के ऑपरेटरों, सहित हल्का गिरदावरों पटवारियो के अलावा ग्राम पंचायतों के ग्राम सेवक पदेन सचिवों को हिदायत दी कि वे नामांकन से पूर्व प्रार्थी की तमाम जानकारियां एकत्र कर नामांकन फार्म को सही सही भरें।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपखण्ड अधिकारी देवाराम सुथार ने बताया कि मालपुरा क्षेत्र में अब तक चार ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शहरी क्षेत्र के चार वार्डों सहित कुल आठ नामांकन शिविर हुए हैं, लेकिन यह खेद का विषय है कि मात्र आठ शिविरों में ही २३ प्रतिशत अशुद्धियां पाई गई हैं, जो जिले में सर्वाधिक है। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को गलत नामांकन पत्र पेश करने पर जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

ग्रामसेवक प्रथम सत्यापन कार्य ही करेंगे

निवाई| राजस्थानग्राम सेवक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के निर्णय अनुसार राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे भामाशाह शिविरों में ग्राम सेवक प्रथम सत्यापन का कार्य ही करेंगे। संघ के अध्यक्ष कैलाश चौधरी ने बताया कि ग्राम सेवकों पर कार्य भार अधिक है। ग्राम सेवक पेंशन सत्यापन, राशन कार्ड शुद्धिकरण सत्यापन, खाद्य सुरक्षा सूची का सत्यापन, आर्थिक एवं सामाजिक जनगणना का कार्य नहीं करेंगे।

एसडीएमने किया निरीक्षण

उनियारा| ग्रामपंचायत मुख्यालय में बुधवार को भामाशाह शिविर का एसडीएम हिम्मतसिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ होने पर नाराजगी जताई। भीड़ को देखते हुए पुलिस बुलानी पड़ी। इसके बाद गेट पर नायब तहसीलदार बनेठा त्रिलोकचंद बैरवा ग्रामीणों से आवेदन फॉर्म लेकर बारी-बारी से कार्ड बनवाने भेजने लगे। विकास अधिकारी नेतराम मीणा ग्राम पंचायत प्रशासन एवं नायब तहसीलदार बनेठा त्रिलोकचंद बैरवा को निर्देश दिए कोई भी ग्रामीण कार्ड बनवाए बिना यहां से नहीं जाए।

3055सदस्य जुड़े योजना से

पीपलू | बगड़ीगांव में शिविर में 1010 परिवारों क