पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मालपुरा| दूरसंचार

मालपुरा| दूरसंचार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक| नगरपरिषद द्वारा सामाजिक, आर्थिक एवं जाति आधारित जनगणना 2011 के दौरान ड्राफ्ट सूची के प्रकाशन के दौरान दावे आपत्तियों को प्राप्त करने, जांच करने निस्तारण करने के लिए कर्मचारियों की नियुक्तियां की हैं। नगर परिषद आयुक्त जनार्दन शर्मा ने बताया कि वार्ड नंबर 1 से 5 तक के लिए अमजद अली, वार्ड नंबर 6 से 10 तक के लिए पीरूलाल सैनी, वार्ड नंबर 11 से 15 तक के लिए मोहम्मद सलीम, वार्ड नंबर 16 से 20 तक के लिए रोडूलाल सैनी, वार्ड नंबर 21 से 25 तक के लिए मंगल सैनी, वार्ड नंबर 26 से 28 30 31 के लिए घांसीराम
मालपुरा| दूरसंचार निगम लिमिटेड- बीएसएनएल- के अधिकारियों की अनदेखी के चलते मालपुरा दूर संचार उप केंद्र में इंटरनेट के लिए ब्राडबेंड कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को विभाग की ओर से मॉडम नहीं लगाए जा रहें है। कई ब्राडबेंड कनेक्शन धारकों के मॉडल खराब हो जाने के बावजूद उन्हें बदला नहीं जा रहा है, जिससे ब्राडबेंड उपभोक्ता परेशान है। परेशान उपभोक्ताओं ने दूर संचार अधिकारियों से कहा है कि अगर समय रहते ब्राडबेंड का मॉडम नहीं लगाया गया तो कनेक्शन कटाया जाएगा। उधर दूर संचार उप केंद्र के जेटीओ राजेश मीणा ने कहा है कि ब्राडबेंड के मॉडम मालपुरा केंद्र पर नहीं है जिला दूर संचार केंद्र से मॉडम मंगाए जा रहें है। इसके लिए टीडीएम टोंक को पत्र लिख कर मॉडम उपलब्ध कराने को कहा गया है

न्यूज़ इनबॉक्स

दावे और आपत्तियां प्राप्त करने, निस्तारण के लिए कर्मचारी नियुक्त

मॉडम नहीं लगाया तो कटवाएंगे कनेक्शन