चांदसेन के मंदिर में तीसरी बार चोरी
मालपुरा | चांदसेनमें माली समाज के मुरली मनोहर जी के मंदिर में सोमवार रात चोरों ने तीसरी बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर मंदिर में रखी अष्टधातु की राधा-कृष्ण की कीमती मूर्तियां लड्डू गोपाल की पीतल की मूर्ति सहित चांदी के छत्र अन्य पूजा के सामान ले गए। खास बात यह है कि मंदिर में चोर ने शाम को आरती करने के बाद उस समय चोरी की वारदात की जब पुजारी खाना खाने घर गया था। चोरी का पता तब चला जब पुजारी भगवान को श्यन कराने के लिए करीब आठ बजे मंदिर आया। पुजारी ज्योंही भगवान को श्यन कराने के लिए निज मंदिर में घुसा तो मूर्तियां गायब देख हतप्रभ रह गया सूचना पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। गांव वासियों ने चोरों का कयास लगाते हुए आस पास के रास्तों में वाहन भी दौड़ाए, लेकिन कोई पकड़ में नहीं आया आश्चर्य तो यह है कि इस मंदिर में चोरी की यह तीसरी वारदात है।, लेकिन तो पुलिस इसे गंभीरता से ले रही है ही मंदिर प्रबंधन समिति। घटना के विरोध में माली समाज के लोगों ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर मूर्तियां बरामदगी की मांग की।