पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंदिर का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम

मंदिर का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निवाई| कृषिमंडी परिसर में स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर के वार्षिकोत्सव पर अनेक धार्मिक कार्यक्रम हुए। कृषि मंडी सदस्य शिवप्रकाश पारीक ने बताया कि वार्षिकोत्सव को लेकर मंगलवार की सुबह अखंड रामचरित्र मानस के पठन शुरू हुए। बुधवार की सुबह रामचरित्र मानस की पूर्णाहुति हुई। दोपहर में महिला मंडल द्वारा सत्संग का आयोजन किया गया। शाम को महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी जिमाई गई। इस दौरान रामअवतार घाटी, मुरारीलाल पंडा, संजय भाणजा, राजेन्द्र चौधरी, जगदीश टोडवाल, राधामोहन खंडेलवाल, शिवकुमार घीया, ताराचंद बोहरा आदि व्यापारी मौजूद रहे।

सत्संगका अर्थ है ईश्वर का संग

निवाई|दिव्यज्योति जाग्रति संस्थान के तत्वावधान में पांच दिवसीय श्रीहरि कथा के दूसरे दिन आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी नंदिनी भारती ने सत्संग की महिमा पर प्रकाश डालते हुए नारद जी की कथा प्रसंग सुनाते हुए बताया कि जब जीवन में संत का संग प्राप्त होता है तो कौए जैसी प्रकृति वाला व्यक्ति भी हंस बन जाता है। सत्संग का अर्थ है ईश्वर का संग उन्होंने कहा कि जैसा संग होता है वैसा ही रंग भी चढ़ जाता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि जब अंगुलीमाल का जीवन गलत दिशा में जा रहा था। वह लोगों की अंगुलियां काटकर अपने गले में डालता था। मानव जीवन का ह्रास होते देख संत से रहा गया। एक सच्चे संत ने उसके जीवन को बदलने के लिए अपना कदम उठाया तब उसका जीवन महात्मा बुद्ध जैसे सच्चे संत को पदार्पण हुआ। प्रवचन के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने संगीतमय सत्संग किया। सत्संग के बाद आरती कर प्रवचन का समापन हुआ।

निकालीकलश यात्रा

पीपलू|करीमपुराअहमदगंजमें भागवत कथा कलशयात्रा निकाले जाने के साथ शुरु हुई। करीमपुरा में भैरू जी स्थान पर पंडित बद्रीनारायण शास्त्री अहमदगंज में पंडित रामवतार शास्त्री के सान्निध्य में भागवत कथा को लेकर पूजा-अर्चना कर कलशयात्रा निकाली गई। कथा में भागवत कथा का महात्म्य बताते हुए कहा कि भागवत सभी ग्रन्थों का सार है। इससे श्रवण, मनन, चिंतन करने से भवसागर की प्राप्ति होती है।

संतसमागम देवकथा शुरू

मालपुरा।गुर्जरसमाज के तत्वावधान में देवनारायण जयंती के अवसर पर बुधवार को विशाल कलश यात्रा के साथ संत समागम देव कथा महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। 10 से 16 फरवरी तक मालपुरा के गुर्जर छात्रावास परिसर में चलने वाले इस देव कथा महायज्ञ की व्यासपीठ से साध्वी आस्था गोपाल देवी प्रवचन करेगी।

मालपुरा।च्यवगौड़ ब्राह्मणसमाज मालपुरा के तत्वावधान में ख्वास जी का कटला स्थित नृसिंह भगवान मंदिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव विशाल कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ समाज की सैकड़ों महिलाओं की कलश यात्रा बारादरी बालाजी मंदिर से शुरू हुई जो गाजों-बाजों के साथ ध्वज पताका सहित नृसिंह भगवान के मंदिर पहुंची। शहर के सबसे पुराने इस नृसिंह मंदिर का जीर्णोद्घार करवाकर नवसृजित कराया गया है। जहां कलश स्थापना के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू हुआ है।

कनकदंडवत यात्रा निकाली

निवाई|गांवखण देवत में स्थित लक्ष्मीनाथजी के मंदिर में अखंड रामधुनी का आयोजन हुआ। राजेश खटाणा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पं. तीर्थराज शर्मा के सान्निध्य में कनक दंडवत यात्रा निकाली गई। बडे़ बालाजी मंदिर से प्रमुख समाजसेवी गणपतसिंह चौहान, गजानंद शर्मा रतनसिंह चौहान ने कनक दंडवत यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा बड़े बालाजी मंदिर से रवाना होकर बावडी वाले बालाजी मंदिर पहुंची जहां श्रद्धालुओं ने बालाजी के श्रीफल चढ़ाकर आशीर्वाद लिया।

बाबानाड़ी वाले धाम पर भजन संध्या

पचेवर|कस्बेकेनाडी़ वाले बाबा घाम पर मंगलवार रात भजन संध्या का कार्यक्रम हुआ। इसमें स्थानीय बाहर से आए कलाकारों ने बाबा के चरणों में भजनों की प्रस्तुतियां दी। दिनेश दिवाकर ने गणेश वंदना गजानंद सरकार पधारो से भजन संध्या की शुरूआत करते हुए नाड़ीवाला धाम सुहाना लगता है भजन गाया। सवाईमाधोपुर के सुरेश गुर्जर ने पाटो पितरा को भरवा वाला, एड़ी मे लाग्यो मूरडियो कांकरो, गायिका विमला वालिया ने म्हारी बिगड़ी बात बना दे म्हारा बाबाजी, गुरूदाता म्हारौ अब का लौ जनम सुधारो भजन पेश किए। वालिया के सांवरिया रंग मत डाल म्हारो गुर्जर मार लौ गया भजन पर उपस्थित महिला-पुरुष श्रद्धालु अपने स्थान पर झूमने लगे। वासुदेव शर्मा, डॉ. जयसिंह आदि ने भी भजन गाए। कार्यक्रम में चंद्रप्रकाश दायमा, बाबा सेवा समिति के अध्यक्ष घनश्याम गुर्जर, हरिश्चंद्र पाराशर, रामनारायण सैनी, शिखरचंद जैन, दुर्गालाल माली, राधेश्याम सैनी आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। ग्राम पंचायत मुख्यालय आवड़ा में तालाब की पाल स्थित हनुमानजी मंदिर में बुधवार को श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ शुरू हुआ। इस अवसर पर सीताराम मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। पंकज जैन ने बताया कि मंदिर में कथा वाचक पंडित रामप्रसाद शास्त्री ने भागवत के महात्म्य की कथा सुनाई। नगर, डोरिया, तूंदेड़ा, पचेवर आदि स्थानों से भी श्रद्धालु आए।

टोंक. स्वर्णदुर्गा मंदिर में गुप्त नवरात्री के अवसर पर सजाई महाकाली की झांकी

निवाई .खणदेवत में कनक दंडवत लगाते श्रद्धालु

निवाई. कृषिमंडी परिसर में आयोजित श्रीहरि कथा के दौरान प्रवचन सुनते श्रद्धालु

खबरें और भी हैं...