आस पास के वातावरण को स्वच्छ रखें
राष्ट्रीयकृमि मुक्ति दिवस पर बुधवार को जिले के सभी सरकारी गैर सरकारी स्कूलों में छात्राओं को कृमि मुक्त दवा दी गई। शहर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बग्गी खाना में हुए जिला स्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. रेखा गुप्ता ने बच्चों को फल बिस्कुट खिलाकर एलबेंडाजोल दवा दी। कार्यक्रम कोसीएमएचओ डाॅ. सुभाष खोलिया ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर डीईओ माध्यमिक रमेश चंद जैन, प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य अधिकारी सुबूर खान, महिला एवं बाल विकास की उपनिदेशक मंजू पारीक, प्राचार्य हीना कौसर सहित चिकित्सा विभाग के अधिकारी, स्टाफ छात्र-छात्राएं मौजूद थे। बीमार या अन्य कारणों से जो बच्चे अनुपस्थित रहे उन्हें 15 फरवरी को दवा दी जाएगी। सोनवा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में प्रधानाचार्य अनिता सिसोदिया, वरिष्ठ अध्यापक मोहम्मद शोएब खान, डी वार्मिंग प्रभारी भारती नामा तथा टोंक के विवेकानंद स्कूल में एसएमएस हास्पिटल के डाॅ. सुमित चौधरी शाला निदेशक रमेश काला ने विद्यार्थियों को एलबेंडाजोल दवा की खुराक दी। सोनवा ग्राम पंचायत पर प्रधान जगदीश गुर्जर ने शिशु स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को नगद, शील्ड देकर पुरस्कृत किया।
उनियारा|राष्ट्रीयकृमिमुक्ति दिवस के अवसर पर बुधवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में पंचायत समिति प्रधान ममता जाट प्राचार्या आभा शर्मा ने छात्राओं को एल्बेंडाजोल दवाई की दवा दी। कार्यवाहक बीसीएमएचओ डॉ. मनीष लोदी, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. इशहाक मोहम्मद ने छात्राओं को स्वास्थ्य की जानकारी दी।
कार्यक्रमबदलने पर लोगों में नाराजगी
शिशुस्वास्थ्य दिवस गार्गी पुरस्कार वितरण कार्यक्रम उनियारा के स्थान पर अलीगढ़ में किए जाने से लोगों ने नाराजगी जताई। पूर्व पार्षद राधेश्याम मैरोठा, श्रीराम गोयल, चेतन पटवा, सच्चिदानंद शर्मा, तस्लीम अहमद, बाबू खां अलवी, पार्षद कमरूद्दीन, ओमप्रकाश गुप्ता, शरीफ मोहम्मद आदि ने बताया कि शिशु स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम ब्लॉक के सबसे बड़े कस्बा उनियारा में होना था। चिकित्सा विभाग ने इस कार्यक्रम के लिए बैनर सहित सभी सामग्री उनियारा के नाम से तैयार की थीं। अचानक कार्यक्रम को उनियारा अलीगढ़ में करवा दिया गया।
गार्गी पुरस्कार वितरण कार्यक्रम भी उनियारा में होना था। इसे भी अलीगढ़ में आयोजित किया जाएगा। नाराज लोगों ने मुख्यमंत्री विधायक से उच्चाधिकारियों द्वारा तय कार्यक्रमों को उसी जगह कराया जाए जिसके लिए पहले ही चयन किया जा चुका है। इस संबंध में कार्यवाहक बीसीएमएचओ डॉ. मनीष लोदी का कहना है कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अंतिम समय में कार्यक्रम का स्थान बदला गया है।
अलीगढ|राजकीयसमुदायस्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को शिशु स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम हुआ। इसमें आर बीएसके की टीमों ने पांच वर्ष तक के बच्चों की स्वास्थ्य जांच भी की गई। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
राजमहल|राजकीयउच्चमाध्यमिक विद्यालय में शिशु स्वास्थ्य एवं कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम की शुरूआत शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधा मंगल बीसीएमएचओ डॉ. नईम अख्तर ने की। इसमें बेबी हैल्थ, पूर्ण टीकाकरण, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। जिसमें प्रथम द्वितीय स्थान पर रही माताओं बच्चों को उपहार दिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी अभिनव कक्कड़, ब्लाक हैल्थ सुपरवाइजर मांगी लाल खटीक, संजय जैन, असरार सहित कई चिकित्साकर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बच्चे उनकी माताएं मौजूद थीं।
लांबाहरिसिंह|राजकीयप्राथमिकस्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को शिशु स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इसमें 205 बच्चों की जांच कर उपचार किया। एक दर्जन से अधिक बच्चों को उचित इलाज के लिए मालपुरा रैफर किया। प्रश्नोतरी में 25 माताओं को सही उत्तर देने पर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर बीसीएमएचओ डाॅ. अभिनय अग्रवाल, जीएसएस अध्यक्ष श्रवण लाल माली, बजरंगदल अध्यक्ष मौनू गौतम, डॉ. कमलेश माली आदि मौजूद थे।
पीपलू|नवरंगपुराकेराजकीय माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को डीवार्मिंग की दवा वितरित की गई। कायर्य्रम को प्रधानाध्यापक लादूलाल मीणा ने संबोधित किया। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रामकिशनपुरा में प्रधानाध्यापक रामजस सिंह, राउप्रावि जयकिशनपुरा में प्रधानाध्यापक कन्हैयालाल बैरवा, राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय जंवाली में प्रधानाध्यापिका ममता एवं एसएमसी अध्यक्ष मेहबूब ने डीवार्मिंग की दवा वितरित की।
झिलाय|गांवझिलाय के मॉडल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर बुधवार को राष्ट्रीयकर्मी मुक्ति दिवस के अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों को कृमि रोधक दवाइयां पिलाई स्वास्थ्य संबंधित विभिन्न जानकारियां ग्रामीणों को दी। कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच भंवरलाल यादव ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम को ब्लाॅक सीएमएचओ लालाराम मीणा, सीडीपीओ नीलम मीणा प्रधानाचार्य उपेन्द्र रैना ने संबोधित किया।
झिलाय .गांव झिलाय के मॉडल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कृमि से मुक्ति दिवस पर बच्चे को दवा पिलाते
सोनवा.िशशु स्वास्थ्यदिवस कार्यक्रम में छात्र को एलबेंडाजोल दवा पिलाते प्रधान जगदीश गुर्जर।
उनियारा. राजकीयबालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्रा को एल्बेंड़ाजॉल दवा खिलाते हुए।
टोंक. जिलास्तरीय राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. रेखा गुप्ता ने छात्रा को एलबेंडाजोल दवा दी।