विकास की घोषणाएं
टोडारायसिंह | पालिकाचुनाव में जो भी हमने वादे किए हैं उन्हें एक-एक कर हम सब जनप्रतिनिधि मिल कर पूरा करने का प्रयास करेंगे। जिस उम्मीद के साथ कस्बे वासियों ने भाजपा को भारी बहुमत देकर नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बनाया है उस पर हम खरा उतरेंगे। यह बात बुधवार को कटला प्रांगण में नव निर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह के दौरान क्षेत्रीय सांसद सुखबीर सिंह जोनपुरिया ने बोली
उन्होंने कहा कि विकास में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। जिले में शहरी विकास के लिए 30 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इस दौरान उन्होंने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को गिनाते हुए उनका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। खास कर पालनहार योजना, अपना खेत अपना काम, श्रमिक कार्ड योजना, जन धन योजना, प्रधानमंत्री बीमा योजना का लाभ उठाएं। क्षेत्रीय विधायक कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि कस्बे के पालिका चुनाव में विकास के लिए हमने वोट मांगे है। इसके लिए हमने विकास से संबंधित 32 घोषणाएं की है। इनमें से करीब 15 घोषणाएं तो एक दो माह में पूरी करवा दी जाएगी। इनमें प्रमुख रूप से 1.65 करोड़ की आम सागर रोड, करीब एक करोड़ की लागत का पार्किंग स्थल, फ्लड लाइटिंग, कस्बे की सीमा बढ़ाने सीसी रोड का कार्य एक दो माह में ही पालिका से शुरू करवा दिया जाएगा। इनके एस्टिमेट तैयार करवा लिए गए है।
पालिका को डिजिटल बनाने की घोषणा
मालपुरा| मालपुरानगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्षा सपना जैन ने बुधवार को अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सपना जैन ने नगर पालिका को डिजिटल करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब शहर का हर नागरिक ऑन लाइन अपने वार्ड या खुद की समस्या पालिका की बेवसाइट पर बता सकते हैं। मुख्य अतिथि सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया थे। विधायक कन्हैयालाल चौधरी भाजपा जिलाध्यक्ष भी मौजूद थे। समारोह में सांसद विधायक ने मालपुरा पालिका द्वारा शहर में कराए जाने वाले विकास में धन की उपलब्धता का वादा किया है। उन्होंने कहा कि मालपुरा में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे।
मालपुरा. पदभारग्रहण करती पालिकाध्यक्ष सपना जैन।
टोडारायसिंह. पालिकाध्यक्षके पदभार समारोह में बोलते विधायक।