पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मीटर से छेड़छाड़, 13 लाख वसूले, 18 के खिलाफ केस

मीटर से छेड़छाड़, 13 लाख वसूले, 18 के खिलाफ केस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजलीनिगम ने मीटर में छेड़छाड़ कर बिजली चोरी करने पर 18 उपभोक्ताओं से 13 लाख रुपए जुर्माना वसूल कर उनके खिलाफ मामला दर्ज हुए हैं। बिजली थानाधिकारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि हाउसिग बोर्ड के कन्हैयालाल, कुसुम, सिंधी कॉलोनी के नानकचंद, रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे रहने वाले सलीम मियां, सदर थाना के सामने रहने वाले पूरण सिंह, कृषि मंडी रोड़ काली पलटन के मोहम्मद अजीज, अन्नपूर्णा के मोहम्मद शफीक, विवेकानंद चौराहा के चंद्रप्रकाश, कुम्हारों की चौकी के अब्दुल जब्बार, निवाई में मोहल्ला घाटी के कन्हैयालाल, प्रकाश चंद, सुभाष, लागडिया का मोहल्ला के सत्यनारायण, पटेल रोड़ के सुरेश चंद, प्रेमचंद तथा भगतसिंह कॉलोनी के निवासी इकबाल के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

बिजलीचौपाल 13 27 को

बिजलीनिगम के अधीक्षण अभियंता केवी कावंत ने बताया कि 13 27 फरवरी को सहायक अभियंता कार्यालयों में बिजली चौपाल लगेंगी। टोंक शहर, टोंक ग्रामीण, उनियारा, देवली, निवाई शहर, निवाई ग्रामीण, मालपुरा टोडारायसिंह सहायक अभियंता कार्यालयों पर चौपाल लगेंगी। इनमें अधिकारियों जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक उपभोक्ता की बिजली संबंधी समस्याओं, शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...