हिन्दू सम्मेलन में शामिल होने के लिए दिया निमंत्रण
हिन्दू सम्मेलन में शामिल होने के लिए दिया निमंत्रण
निवाई | बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव पहुंचकर 13 फरवरी को मालपुरा में आयोजित होने वाले हिन्दू सम्मेलन में शामिल होने के लिए लोगों को निमंत्रण दिया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि 13 फरवारी को मालपुरा में होने जा रहे हिन्दू सम्मेलन में बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोग पहुंचे, जिससे एकता का संदेश सब जगह जा सके। ग्रामीण क्षेत्र के दौरे में प्रखण्ड संयोजक रूपेश यादव, सह संयोजक नरेश चौधरी, गो रक्षा प्रमुख हेमेन्द्र शर्मा, विष्णु व्यास, दीपक चौधरी, अमित जाट, धनराज जाट, गणेश चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।