कॉलेज छात्रसंघ उद्घाटन समारोह रहा चर्चा में
मालपुरा | राजकीयमहाविद्यालय छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन समारोह इस बार विशेष आकर्षक चर्चित रहा। महाविद्यालय के नवनिर्वाचित छात्रसंघ ने समारोह में नेताओं को बतौर अतिथि बुलाने की परंपराओं को दरकिनार करते हुए अपने ही परिजनों को अतिथि के रूप में मंच पर बैठाया, स्वागत सम्मान किया छात्रों को पुरस्कार भी दिलाए गए। महाविद्यालय प्रशासन की माने तो छात्रसंघ के आगे उनकी भी एक नहीं चली ओर नेताओं को बुलाने की परंपरा तोड़नी पड़ी। गुरुवार को राजकीय महाविद्यालय में छात्र एकता परिषद के तत्वावधान में महाविद्यालय के सहयोग से आयोजित छात्रसंघ कार्यालय उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि छात्र संघ अध्यक्ष गिरिराज बैरवा के पिता भंवर लाल बैरवा थे, जबकि उपाध्यक्ष सीमा वर्मा की माताजी सहित महासचिव कुलदीप सिंह संयुक्त सचिव हेमराज के परिजन विशिष्ठ अतिथि के रूप में मंच पर बैठे। समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अलका सिंह ने की। केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान अविकानगर के निदेशक डॉ. एस.एम. के. नकवी अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उपप्राचार्य सहदेव दान छात्र संघ सलाहकार व्याख्याता डॉ. आरएन बैरवा भी समारोह में मौजूद रहे। प्राचार्या डॉ. अलका सिंह अविकानगर निदेशक ने छात्र संघ के पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई। छात्र संघ कार्यालय उद्घाटन समारोह के मौके पर महाविद्यालय की ओर से प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त छात्र संघ अध्यक्ष गिरिराज बैरवा ने कहा कि छात्रों के हितों की रक्षा की जाएगी महाविद्यालय के विकास में सबके सहयोग से कार्य किया जाएगा। अविकानगर संस्थान निदेशक डॉ. नकवी ने इस अवसर पर युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर सफलता प्राप्त करने के गुर बताए। उन्होंने शिक्षा के स्तर पर चर्चा की तथा कहा कि छात्राें को शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करते हुए कार्य करना चाहिए, जिससे वे नए लक्ष्य हािसल कर सके।