पीड़ितों को हाथोहाथ की पेंशन स्वीकृत
अटलसेवा केंद्र में जिला स्तरीय जन सुनवाई आयोजित हुई। जन सुनवाई में नैनसुख की बगियां निवासी सीमादेवी सैनी की विधायक अजीत सिंह मेहता एवं कलेक्टर डाॅ.रेखा गुप्ता ने व्यथा सुनकर हाथोहाथ पेंशन का पीपीओ जारी किया। पीपीओ पाकर सीमा के खुशियों के मारे आंसू छलक आए। मालियों की ढाणी अंबापुरा तहसील मालपुरा हाल निवासी नैनसुख की बगियां निवासी सीमा देवी अपने पति स्व.भागचंद सैनी के साथ बाइक पर रक्षाबंधन के त्यौहार पर जयपुर से अपने भाइयों के राखी बांधने टोंक रही थी कि चाकसू के समीप आते समय एक जीप के टक्कर मार देने से उस पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। उसमें उसके पति भागचंद एवं उसकी एक बेटी की दुर्घटना में ही मौत हो गई तथा उसके पैर भी टूट गये। मुसीबतें बाद में भी सीमा पर कोई कम कहर नहीं बरपाई। उसे उसके ससुराल वालों ने भी उसे त्याग दिया। अब तीन साल के बाद जब वह चल फिरने लायक हुई और उसे पता चला की अटल सेवा केन्द्र में जिला स्तरीय जन सुनवाई हैं। उसने अपना प्रार्थना पत्र जनसुनवाई में दिया। वहां मैजूद विधायक टोंक अजीत सिंह मेहता ने प्रार्थना पत्र पढ़ते ही काफी द्रवित हो गए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही बुलाकर हाथों हाथ ही पेंशन आवेदन मौके पर ही भरवाया और पेंशन स्वीकृत कर अपने हाथों से पीपीओ भेंट किया अपनी पेंशन का पीपीओ पाकर सीमा के खुशी के मारे आंसू छलक आए। वही कलेक्टर डॉ.रेखा गुप्ता ने सीमा को दुर्घटना में पति एवं बेटी की मृत्यु पर मुख्यमंत्री सहायता कोष से मिलने वाली सहायता का भी आवेदन लिया और उस पर कार्यवाही कर शीघ्र ही नियमानुसार सहायता दिलवाने का भरोसा दिलवाया। विधायक ने कहा कि पीड़ित की समस्याओं को हर हाल में समय पर दूर की जाए।
स्कूटीमिलते ही छात्राओं की आंखों में छलके खुशी के आंसू
टोंक | राजकीयस्नातकोत्तर महाविद्यालय में श्री देवनारायण योजना मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि विधायक अजीत सिंह मेहता ने कहा कि बालिकाओं को पूरी शिक्षा दिलवाना चाहिए। जिससे राष्ट्र प्रगति करेगा। उन्होंने कहा कि बेटियां घर परिवार का नाम रोशन करती है इस अवसर पर 21 छात्राओं को स्कूटी वितरित की गई। छात्राएं स्कूटी पाकर प्रफुल्लित हो उठी। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि प्रधान जगदीश गुर्जर ने कहा कि बेटियों को पढाई में आगे रहकर अपने परिवार देश का नाम रोशन करने पर जोर दिया। इस मौके पर महाविद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. निशा भट्ट छात्रसंघ अध्यक्ष किरोड़ी लाल मीणा, महासचिव अशफाक मंसूरी, स्कूटी वितरण संयोजक डॉ. कन्हैयालाल गुर्जर, प्रभारी डॉ. जीसी मीणा ने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम का संचालन प्रो. निर्मल कुमार जैन ने किया। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुण्यतिथि पर याद किया। कार्यक्रम में डा. सादिक अली, दीपक राज, नरेन्द्र चंदेल, डा.जीनत, अनंता माथुर,वीना मेहरा, सीमा वर्मा, राशिद अली, कृष्णा पांडे, यास्मीन फातिमा, रामावतार धाबाई, किशन गुर्जर कमलेश गुर्जर सहित कई व्याख्याता, अभिभावक छात्र छात्राएं मौजूद रहे। छात्राओं को स्कूटी वितरण के साथ ही विधायक अजीत सिंह मेहता प्रधान जगदीश गुर्जर की और से हेलमेट भी वितरित किए गए।
कलेक्टरसे कार्रवाई की गुहार
टोंक | अलीगढ़ग्राम पंचायत के सफाई कर्मियों ने राज्य सरकार के आदेशों की पालना की मांग को लेकर कलेक्टर सीईओ से गुहार लगाई है। सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश घावरी ने बताया कि ग्राम पंचायत से बार- बार विभाग के आदेश 1348 को लागू करते हुए आदेश के अनुसार न्यूनतम राशि 135 प्रति दिवस की दर से अधिकतम 3510 रुपए प्रतिमाह मानदेय भुगतान करने की गुहार की गई। लेकिन ग्राम पंचायत प्रशासन ने सफाई कर्मियों के इस मांग की और ध्यान नहीं दिया, जिसके चलते उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
टोंक. पीजीकॉलेज में आयोजित श्री देवनारायण योजना मेधावी स्कूटी योजना के तहत छात्रा को स्कूटी की चाबी कागज सौंपने के बाद छात्राओं के साथ अतिथि।