काम करने से पहले ही उठा लिया भुगतान
टोंक | मालपुराक्षेत्र के सीतारामपुरा गांव के मॉडल तालाब में कार्य कराने से पूर्व ही भुगतान उठाने की ग्रामीणों ने कलेक्टर को शिकायत की है। ग्रामीण केलाश चंद शर्मा, बद्रीनारायण शर्मा, रतनलाल गुर्जर, हनुमान प्रसाद, शंकर आदि ने शिकायत में बताया कि सीतारामपुरा के मॉडल तालाब में कार्य के लिए स्वीकृति जारी की गई थी। जिसमें 20 जनवरी 2016 को 5 लाख से अधिक का भूगतान कार्य करवाने से पूर्व ही जईएन से मिलीभगत कर सरपंच ने उठा लिया। जिस कार्य को मजदूरों से करवाया जाना था उस कार्य को भूगतान उठाने के बाद जेसीबी मशीन से करवाया जा रहा है। उक्त कार्य की 24 जनवरी से 8 फरवरी तक फजीर् मस्ट्राेल भरी गई है। ग्रामीणों ने कार्य करवाने से पहले भूगतान उठाने को लेकर सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।