दंपती पर जानलेवा हमला
मलसीसर . थानाक्षेत्र के डाबड़ी धीरसिंह गांव में सुबह घूमने निकले दंपती पर जानलेवा हमला कर दिया गया। एसएचओ सज्जनसिंह नेहरा ने बताया कि शिवकुमार शर्मा ने रिपोर्ट दी। इसके अनुसार शनिवार सुबह शिवकुमार प|ी के साथ घूमने निकले थे। लौटते समय नोहरे से गाय खोलकर घर ला रहे थे इसी दौरान परिवार के विजयकुमार रामप्रसाद पुत्र महावीर प्रसाद, मोहिनी देवी प|ी विजय कुमार, राकेश पुत्र विजय कुमार ने लाठियों एवं सरियों से हमला कर दिया। दोनों घायल हो गए जिन्हें मलसीसर सीएचसी लाया गया। मामला खेत में खेजड़ी के पेड़ को लेकर बताया जा रहा है।