मलसीसर / बिसाऊ | मलस
गर्डर हटाने की बात पर कांस्टेबल ने की बदसलूकी
इधरएसएचओ पूरणमल यादव ने कहा कि शनिवार को एक बोलेरो गाड़ी फिल्मी स्टाइल में थाने में घुसी। गाड़ी में एक व्यक्ति सादे वेश में था जबकि दूसरा पुलिस वर्दी में। पूछने पर दोनों ने खुद को मलसीसर थाने के सिपाही और हथियार लेने आना बताया। वे अनुबंधित गाड़ी लेकर आए थे। गाड़ी पर एक पट्टी पीछे गर्डर लगा था। नंबर प्लेट भी इस गर्डर के नीचे छुप गई थी। पूछताछ में एक ने अपना नाम महेंद्र सिंह थाना मलसीसर तथा डिप्टी (ग्रामीण) सुरेंद्र दानोदिया के रिजर्व जाब्ते में तैना
मलसीसर / बिसाऊ | मलसीसरथाने से हथियार लेने गए कांस्टेबलों के साथ शनिवार को बिसाऊ एसएचओ ने अभद्र व्यवहार किया। गाड़ी में तोड़फोड़ भी की। कांस्टेबलों ने इसकी शिकायत अधिकारियों को की है।
शुक्रवार को प्रधान के चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में लगाई टुकड़ी के लिए हथियार लेने मलसीसर थाने के दो कांस्टेबल अनुबंधित गाड़ी लेकर शनिवार को बिसाऊ थाने गए थे। कांस्टेबल महेंद्रसिंह वर्दी में था जबकि प्रेम नारायण सादे वेश में। आरोप है कि बिसाऊ एसएचओ पूरणमल यादव ने प्रेमनारायण को गेट पर ही रोक लिया। कांस्टेबल महेंद्रसिंह हथियार लाने अंदर चला गया।
इस दौरान एसएचओ यादव ने प्रेमनारायण के साथ गाली गलौज की। महेंद्र के अंदर से आने पर उससे भी अभद्र व्यवहार करते हुए वर्दी उतरवाने की कोशिश की। गाड़ी में पीछे लगा गर्डर और कोहरे के वक्त काम आने वाली लाइट के शीशे तोड़ दिए। दोनों कांस्टेबलों ने अलसीसर पंचायत समिति पहुंचकर डिप्टी एसपी (ग्रामीण) सुरेंद्र दानोदिया को लिखित में यादव के खिलाफ शिकायत दी।
हथियार लेने के लिए अनुबंधित गाड़ी लेकर गए थे मलसीसर थाने के सिपाही
बिसाऊ एसएचओ ने गाड़ी में की तोड़फोड़