पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मलसीसर बिसाऊ | मलसीसरथाने से हथियार लेने गए कांस्टेबलों

मलसीसर / बिसाऊ | मलसीसरथाने से हथियार लेने गए कांस्टेबलों

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मलसीसर / बिसाऊ | मलसीसरथाने से हथियार लेने गए कांस्टेबलों के साथ शनिवार को बिसाऊ एसएचओ ने अभद्र व्यवहार किया। गाड़ी में तोड़फोड़ भी की। कांस्टेबलों ने इसकी शिकायत अधिकारियों को की है।

शुक्रवार को प्रधान के चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में लगाई टुकड़ी के लिए हथियार लेने मलसीसर थाने के दो कांस्टेबल अनुबंधित गाड़ी लेकर शनिवार को बिसाऊ थाने गए थे। कांस्टेबल महेंद्रसिंह वर्दी में था जबकि प्रेम नारायण सादे वेश में। आरोप है कि बिसाऊ एसएचओ पूरणमल यादव ने प्रेमनारायण को गेट पर ही रोक लिया। कांस्टेबल महेंद्रसिंह हथियार लाने अंदर चला गया। इस दौरान एसएचओ यादव ने प्रेमनारायण के साथ गाली गलौज की। महेंद्र के अंदर से आने पर उससे भी अभद्र व्यवहार करते हुए वर्दी उतरवाने की कोशिश की। गाड़ी में पीछे लगा गर्डर और कोहरे के वक्त काम आने वाली लाइट के शीशे तोड़ दिए। दोनों कांस्टेबलों ने अलसीसर पंचायत समिति पहुंचकर डिप्टी एसपी (ग्रामीण) सुरेंद्र दानोदिया को लिखित में यादव के खिलाफ शिकायत दी।

बिसाऊ एसएचओ ने गाड़ी में की तोड़फोड़