निजी शिक्षण संस्था संचालकों की बैठक
निजी शिक्षण संस्था संचालकों की बैठक
बिसाऊ | निजीशिक्षण संस्थान संघ अलसीसर ब्लॉक के संचालकों की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। रविवार को प्रेरणा पब्लिक स्कूल में जिलाध्यक्ष सज्जन पूनिया की अध्यक्षता में फीस निर्धारण की विसंगतियों आदि पर विचार- विमर्श किया गया। अगली बैठक 12 अक्टूबर को सुबह 11 बजे मलसीसर के इंडियन पब्लिक उप्रावि में होगी। झुंझुनूं ब्लॉक अध्यक्ष गुलझारी लाल कालेर, कोषाध्यक्ष सुलेमान खान, अलसीसर ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद सलीम, उपाध्यक्ष महाबीर प्रसाद गावड़िया, सचिव नरेंद्र बाबल, कोषाध्यक्ष अख्तर हुसैन, संरक्षक प्रतापसिंह सिहाग, सुभाष धायल, शंभूसिंह ने संबोधित किया। संचालन मकदूम अहमद ने किया। राजकुमार खरींटा ने आभार जताया।
बिसाऊ. निजीशिक्षण संस्था संचालकों को संबोधित करते जिलाध्यक्ष पूनिया।