पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाडेट में कबड्‌डी प्रतियोगिता

बाडेट में कबड्‌डी प्रतियोगिता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाडेट में कबड्‌डी प्रतियोगिता

मलसीसर| बाडेटमें नवयुवक मंडल की पांच दिवसीय कबड्‌डी प्रतियोगिता का उद्‌घाटन रविवार को राजेश बाबल ने किया। संयोजक हनुमान प्रसाद ने बताया कि विशिष्ट अतिथि संजय जांगिड़, रणवीर सोहू, सुनील आलड़िया थे। अध्यक्षता उप सरपंच रामकरण धतरवाल ने की।

मालूपुरामें कबड्डी का उद्‌घाटन

सुलताना| मालूपुरामें रविवार को कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हुई। उद्‌घाटन सारी के सरपंच सुमेरसिंह श्योराण ने किया। नवयुवक मंडल के संरक्षक देवेंद्र बालायण ने बताया कि 18 टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्‌घाटन मैच में इक्तावरपुरा ने सारी को 42-41 से हराया। दूसरे मैच में मेजबान मालूपुरा ने खड़ोत को 60-38 से शिकस्त दी।

हैंडबॉलशुरू, बाजला की जीत

बगड़| जिलाहैंडबॉल संघ की ओर से रविवार को 38वीं जिला हैंडबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। बीएल खेल मैदान में व्याख्याता संदीपसिंह शेखावत के आतिथ्य में शुरू हुई प्रतियोगिता में बाजला धनूरी के बीच उद‌्घाटन मैच हुआ। इसमें बाजला की टीम 7-4 से जीती।