झुंझुनूं | जिले में रविवार को तीसरे दिन भी बरसात थी। शहर में सुबह से बादलवाही रही। दोपहर बाद मौसम बदला। साढ़े चार बजे बाद तेज हवा चलने लगी और आधे घंटे में बरसात शुरू हो गई। कुछ समय तेज बरसात से मौसम खुशगवार हो गया।
शाम तक हल्की बूंदाबांदी होती रही। मंड्रेला में बूंदाबांदी हुई। पिलानी मौसम केंद्र के मुताबिक अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नवलगढ़. कस्बे में रात आठ बजे हल्की बरसात हुई। दिन में तेज धूप के बाद शाम को बादल छाए थे।
मलसीसर. कस्बे सहित इलाकों में रविवार शाम तेज बरसात से रास्तों पर पानी बह निकला। खेतों में लावणी की फसल में नुकसान होने की आशंका है।
मंड्रेला. कस्बे में दोपहर तीन बजे बूंदाबांदी शाम छह बजे बाद आधा घंटे रिमझिम हुई।
मंडावा. क्षेत्र में अच्छी बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। शाम पौने सात बजे तेज हवा के साथ बारिश का दौर शुरू जो आधा घंटे रहा। खेतों में चौला की लावणी की फसल में नुकसान बताया जा रहा है।