पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेना भर्ती रैली आज से

सेना भर्ती रैली आज से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूंचूरू जिले के युवाओं की सेना में भर्ती के लिए दौड़ शुक्रवार को शुरू होगी। चुड़ैला के जेजेटी यूनिवर्सिटी के मैदान में 23 फरवरी तक तहसीलवार दौड़ होगी। इसके लिए तहसीलों में तीन फरवरी से ही टोकन बंटने लगे थे। रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार शाम सेना प्रशासनिक अधिकारियों ने मैदान का निरीक्षण किया। सेना भर्ती रैली के पहले शुक्रवार सुबह 6 बजे से झुंझुनूं की नवलगढ़ और चूरू की सुजानगढ़ तहसील के युवा दौड़ेंगे। दोनों जगह क्रमश: 3210 1539 टोंकन बंटे हैं। इनका रंग नारंगी गुलाबी है। दौड़ के लिए टोकन का रंग भी तहसीलवार तय है। मैदान पर बेरिकेड्स टेंट लगाए गए हैं। सेना भर्ती अधिकारी अजय कपिल ने बताया कि पूरी प्रक्रिया कंप्यूटराइज्ड है। पहले दिन प्रदेश के सेना भर्ती उपनिदेशक ब्रिगेडियर राजेंद्र भाटिया निरीक्षण करेंगे।

इधर, रैली की तैयारियां देखने के लिए एसडीएम भागीरथ शाख, मलसीसर एसडीएम मांगेराम पूनिया, जिला परिषद के एसीईओ चंदगीराम झाझड़िया, एएसपी हाकिमसिंह ने सेना के अधिकारियों के साथ दौरा किया।

(रैलीपर विशेष पेज 18)