पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो डॉक्टर बदले, एक एपीओ

दो डॉक्टर बदले, एक एपीओ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं| चिकित्साएवं स्वास्थ्य सेवाएं (जन स्वास्थ्य) निदेशालय ने जिले के दो डॉक्टरों के तबादला एवं पदस्थापन आदेश जारी किए हैं। एक डॉक्टर को एपीओ किया गया है। आदेशानुसार मलसीसर सीएचसी के डॉ. सुरेंद्रकुमार वर्मा को डूंडलोद पीएचसी में लगाया गया है। उनकी जगह डूंडलोद से डॉ. राजेशकुमार वर्मा को मलसीसर लगाया गया।
सीएमएचओ डॉ. एसएन धौलपुरिया ने बताया कि निदेशालय ने शुक्रवार को गुढ़ागौड़जी सीएचसी के कनिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहनलाल सौंकरिया को एपीओ कर दिया है। उन्हें सचिवालय जयपुर में हाजिरी देनी होगी। डॉ. सौंकरिया के खिलाफ कुछ दिन पहले मरीज के परिजन से दुर्व्यवहार का मामला थाने में दर्ज हुआ था।