मां को चाचा की पत्नी बताकर जमीन हड़पी
मलसीसर. दस्तावेजमें मां को कुंवारे चाचा की प|ी बताकर जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। बाडेट की एक युवती ने परिवार के सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें बाडेट की पूर्व सरपंच मलसीसर के तत्कालीन उप पंजीयक को भी धोखाधड़ी में शामिल बताया है।
थानाधिकारी भगवानसहाय मीणा ने बताया कि बाडेट निवासी संगीता ने रिपोर्ट दी कि पिता जगदीशप्रसाद अपने अविवाहित चाचा ठाकुरसिंह के दत्तक पुत्र थे।
ठाकुरसिंह के नाम बाडेट में 7.02 हैक्टेयर जमीन थी। जगदीशप्रसाद की मौत के बाद उनके भाइयों मां शांति देवी ने षडयंत्र रचकर उस काश्त भूमि का आधा हिस्सा अपने नाम करवा लिया। पुलिस के मुताबिक जगदीशप्रसाद के भाइयों छोटूलाल, मोहनलाल, उम्मेदसिंह, सहीराम, रामचंद्र महेश कुमार ने धोखे से कागजात में मां शांति देवी को अपने अविवाहित चाचा ठाकुरसिंह की प|ी बताकर आधी काश्त भूमि शांति देवी के नाम करवा ली। जबकि शांति देवी के पति का नाम बालूराम है।
रिपोर्ट के अनुसार संगीता के पिता अपने अविवाहित चाचा के दत्तक पुत्र होने के नाते उनकी जमीन का पूरा मालिकाना हक रखते थे। पुलिस ने संगीता के परिवार के सात सदस्यों सहित बाडेट की पूर्व सरपंच मीरादेवी तथा तत्कालीन उप पंजीयक मंगलचंद सैनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।