पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यादव लाइनहाजिर, वर्मा बिसाऊ के नए थानाधिकारी

यादव लाइनहाजिर, वर्मा बिसाऊ के नए थानाधिकारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मलसीसरथाने के सिपाहियों से विवाद मामले में थानाधिकारी पूरणमल यादव काे मंगलवार को लाइनहाजिर कर दिया गया। उनके स्थान पर झुंझुनूं कोतवाली से राजेश वर्मा को बिसाऊ थाना प्रभारी लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि वर्मा को चार महीने पहले ही बिसाऊ से कोतवाली स्थानांतरित किया गया था। गौरतलब है कि सात फरवरी को मलसीसर थाने के दो कांस्टेबल हथियार लेने अनुबंधित गाड़ी से बिसाऊ थाने आए थे। बिसाऊ एसएचओ पूरणमल यादव द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार करने की लिखित शिकायत दोनों कांस्टेबलों ने डिप्टी एसपी (ग्रामीण) सुरेंद्र दानोदिया को दी थी। इस मामले में एसपी सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने यादव को बुधवार को पुलिस लाइन स्थानांतरित कर उनके स्थान पर झुंझुनूं कोतवाली से राजेश वर्मा को बिसाऊ थानाधिकारी लगाया है।