झुंझुनूं. मलसीसर | सऊदी अरब के रियाद में टमकोर की बेटी टीना जांगिड़ उसके चार साल के बेटे अक्षय की हत्या करने की सारी साजिश जेठ जितेंद्र ने रची थी।
हत्याकांड में शामिल पति नरेंद्र और उसकी जेठानी पिंकी को पुलिस ने वारदात के घंटेभर में ही कस्टडी में ले लिया था, लेकिन जितेंद्र अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। दुबई से टीना के पिता महावीरसिंह ने फोन पर बताया कि सऊदी कोर्ट ने नरेंद्र पिंकी के खिलाफ फैसला सुना दिया है।
वहां ईद की छुट्टी होने से काजी का फैसला आना अभी बाकी है। महावीरसिंह ने आरोप लगाया कि हत्या की वजह संपत्ति विवाद है। जब तक इस मामले में आरोपियों को सजा नहीं हो जाती तब तक वहां की सरकार शव भारत लाने की इजाजत नहीं देगी।