- Hindi News
- पूर्व सैनिकों की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा
पूर्व सैनिकों की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा
मलसीसर. मलसीसर ब्लॉक के पूर्व सैनिकों की बैठक मंगलवार को मरोदिया गेस्ट हाउस में ब्लॉक अध्यक्ष कैप्टन ताज मोहम्मद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर चर्चा की गई तथा आगामी मासिक बैठक में ब्रिगेडियर राकेश कपूर, कर्नल सुरेन्द्र सिंह ज्वाइंट सेक्रेटरी इसीएचएस को बुलाने का प्रस्ताव लिया गया। इस मौके पर कैप्टन मोहनलाल ने कहा कि चुनाव के वक्त मोदी जी ने वन रैंक वन पेंशन लागू करने की बात कही थी। सत्ता में आने के बाद भाजपा अपने वादे पर खरी नहीं उतरी। कैप्टन खान मोहम्मद ने कहा कि चिंकारा कैंटीन के लिए मलसीसर में जगह चिन्हित की गई थी। राजनीतिक कारणों से उसका एलॉटमेंट नहीं किया गया। उन्होंने सभी सैनिकों को संगठित होकर मांग पूरी करवाने का आह्वान किया। बैठक में सैनिक विश्राम गृह, ईसीएचएस मलसीसर में खुलवाने का भी प्रस्ताव लिया गया। इस दौरान सुबेदार इनायत खां, सुबेदार वाजिद खां, कैप्टन चन्द्रभान, शुभकरण बिलावठिया, सांवरमल सुमन, इंद्रसिंह नूनिया सहित कई पूर्व सैनिक मौजूद थे। संचालन हवलदार डूंगरमल योगी ने किया