- Hindi News
- विदेश में नहीं मिला बताए अनुसार काम, एक लाख रुपए हड़पे
विदेश में नहीं मिला बताए अनुसार काम, एक लाख रुपए हड़पे
मलसीसर | कस्बेके वार्ड सात निवासी युवक ने थाने में रिपोर्ट दी है कि कस्बे के ही एक जने ने विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर उससे एक लाख रुपए हड़प लिए।
एसएचओ गोपीराम बाजिया ने बताया कि जुल्फिकार कायमखानी ने सिकंदर काजी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ने परिवादी को मस्कत की एक कंपनी में इलेक्ट्रॉनिक्स के काम के लिए 20 हजार रुपए महीना दिलाने की बात कही थी। इसके लिए उसने परिवादी से एक लाख रुपए ले लिए। आरोपी ने उसे 20 अप्रेल को मस्कत भेज दिया। वहां पर उसे हेल्पर के काम पर लगाया गया। तनख्वाह भी कम ही थी। जुल्फिकार ने आरोपी को फोन पर यह सूचना दी तो उसने कहा कि काम पसंद नहीं आया तो वापिस जाओ, तुम्हें तुम्हारे पैसे लौटा दूंगा। परिवादी बड़ी मुश्किल से 23 दिन बाद अपने घर लौट आया और आरोपी से रुपए मांगे तो वह कुछ दिन बाद देने की बात कहकर टरका रहा है।