पीएम राहत कोष में ड्राफ्ट भेजा
कवि सम्मेलन 16 को
झुंझुनूं | राजस्थानके पहले विधानसभा अध्यक्ष रहे पंडित नरोतमलाल जोशी की स्वर्ण जयंती 16 दिसंबर को मनाई जाएगी। स्व. जोशी की सौंवी जयंती पर गाडिया टाउन हाल में शाम साढ़े सात बजे विराट कवि सम्मेलन आयोजित होगा। झुंझुनूं नागरिक मंच के संयोजक उमाशंकर महमिया ने बताया कि कवि सम्मेलन में देश के नामी-गिरामी कवि शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मंगलवार को डॉ. दयाशंकर बावलिया की अध्यक्षता में मंच पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें उपाध्यक्ष गीलूराम मोदी, छगन धूपिया, संतकुमार पुरोहित, राजकुमार मोरवाल, महेश जीनगर, एडवोकेट सुशील जोशी, महेश बसावतिया, अंबिका चरण जोशी आदि शामिल हुए।