पास करने होंगे छह स्टेप
सेनामें भर्ती होने वाले अभ्यर्थियों को छह विभिन्न चरण पास करने होंगे। इसमें सबसे पहला चरण 1600 मीटर की दौड़ है। भर्ती दौड़ 13 फरवरी से चुड़ैला स्थित जेजेटी यूनिवर्सिटी में शुरू होगी। इसके लिए तहसील मुख्यालयों पर टोकन वितरित किए जा रहे हैं।
तहसील के लिए तय दिन युवाओं को सबसे पहले 1.6 किलोमीटर की दौड़ जीतनी होगी। इसके बाद अभ्यर्थियों को छह से दस बीम, नौ फीट खड्डा टेढ़ा मेड़ा बैलेंस बनाना होगा। इसमें सफल अभ्यर्थी 22 23 फरवरी को मेडिकल जांच में शामिल होंगे। इसमें फिट अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा एक मार्च को होगी। इस परीक्षा में गलत उत्तर दिया तो हर गलत उत्तर के हिसाब से आधा नंबर काटा जाएगा। इधर, छह दिन के दौरान जिले में 14 हजार 343 युवाओं को टोकन दिए जा चुके हैं। सबसे ज्यादा 2271 टोकन नवलगढ़ में बंटे। खेतड़ी में 1933 झुंझुनूं तहसील में 1930 टोकन बांटे गए।
मलसीसर|रविवारको 129 टोकन वितरित किए गए तहसीलदार मांगेराम पूनिया ने बताया कि रविवार तक कुल 937 अभ्यर्थियो को टोकन वितरित किए जा चुके है। तहसील कार्यालय पर 17 फरवरी तक सुबह 9.30 से शाम छह बजे तक टोकन का वितरण किया जाएगा। टोकन लेते समय अभ्यर्थियों को 10 वीं की अंकतालिका मूल निवास प्रमाण पत्र साथ लाना होगा।