- Hindi News
- मलसीसर | पंचायतसमिति के उप प्रधान के लिए रविवार एक
मलसीसर | पंचायतसमिति के उप प्रधान के लिए रविवार एक
मलसीसर | पंचायतसमिति के उप प्रधान के लिए रविवार एक ही उम्मीदवार ने नामांकन भरा। निर्धारित समय तक अन्य आवेदन जमा नहीं होने पर कौशल्या जांगिड़ को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। रिटर्निंग अधिकारी मदनलाल सिहाग ने बताया कि उप प्रधान के लिए केवल भाजपा की कौशल्या जांगिड़ ने ही पर्चा भरा था। पंचायत समिति के वार्ड 1 से जीती कौशल्या हिंदी राजनीतिक विज्ञान में एमए हैं। वे वर्तमान में अलसीसर भाजपा ग्रामीण मंडल महिला मोर्चा की महामंत्री हैं।
भाजपा की कौशल्या उप प्रधान