मलसीसर। जिले के छह शिक्षकों को पंडित श्रीराम आचार्य उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान दिया जाएगा। सम्मान समारोह 14 फरवरी को जयपुर के ब्रह्मपुरी स्थित गायत्री शक्तिपीठ में होगा। मुख्य अतिथि शिक्षामंत्री वासुदेव देवनानी होंगे।
अखिल विश्व गायत्री परिवार भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मुरारीलाल
सोनी ने बताया कि शिक्षा, साधना, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, जागरण, पर्यावरण, नशामुक्ति एवं कुरीति उन्मूलन में अच्छा कार्य करने वालों को यह सम्मान दिया जा रहा है।
इनमें लाडूंदा के सरकारी उमावि की अध्यापिका उमा शर्मा, खेसवों की ढाणी-गोठड़ा के राजकीय संस्कृत प्रवेशिका विद्यालय के महिपाल छिनवाल, मलसीसर के राउमावि के देवरत, किठाना राउमावि के निरंजन शर्मा, राउमावि मंडावा की सीमा सुरा माधव विद्या मंदिर गोठड़ा के डायरेक्टर धर्मपाल वर्मा को शामिल किया गया है।