पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘आप’ की जीत पर की आतिशबाजी

‘आप’ की जीत पर की आतिशबाजी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीविधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी “आप’ की शानदार जीत पर मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई। चूरू बाइपास पर लालपहाड़ी स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की मिठाई बांटी। कैप्टन मोहनलाल ने कहा कि देश ने बदलाव की करवट ली है। दिल्ली के लोगों ने भाजपा कांग्रेस को ठुकरा दिया है। अरविंद पूनिया, अख्तरअली चोपदार, महताब खरबास, सचिन कुमार,श्रीराम जाखल, नेमीचंद, सूबेदार मेजर बद्रीनारायण, डूंगरमल, रहमान, वीरेंद्रसिंह, राजेंद्र मील, लियाकत भाटी, सहीराम पूनिया आदि ने कहा कि जनता ने भाजपा, कांग्रेस को नकार दिया। इसी तरह शाहों के कुएं के पास भी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। इस अवसर पर भाजपा पार्षद संजय भार्गव समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

मलसीसर|दिल्लीमें आप पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी। मलसीसर तहसील संघर्ष समिति के संयोजक गोकुलचंद सोनी ने कहा कि आप की विजय भारत की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत है। इस मौके पर किशनसिंह चौहान, ओम प्रकाश घोड़ेला, पवन चौमाल, मुकेश सुवटा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे

खेतड़ी|कस्बेमें मिठाई बांटकर तथा पटाखे फोड़कर जश्न मनाया गया। सूरज कुमार भास्कर ने बताया कि यह देश में नए आंदोलन की शुरुआत है। आप की जीत भ्रष्टाचार और धनबल के खिलाफ आम जन की जीत है। इस दौरान राधेश्याम भारती, विकास सैनी, ओमप्रकाश जांगिड़, संदीप निर्वाण, अशोक सैनी, जितेंद्र सैनी, मनोज सैनी, जावेद खां सहित आप के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

उदयपुरवाटी|आमआदमी पार्टी से जुड़े लोगों ने दिल्ली विधान सभा चुनाव में पार्टी की जीत पर पटाखे छोड़े और मिठाई बांटकर खुशी जताई। दिल्ली में हुए विधान सभा चुनाव के रिजल्ट को लेकर लोगों में सुबह से ही काफी उत्सुकता थी। लोग अपने घरों में टीवी के सामने बैठकर रिजल्ट देख रहे थे। बस स्टैंड पर कमलेश शर्मा, महावीर सैनी, गोपाल सैनी, चतरसिंह राठौड़, सुवालाल सैनी, संतोष कुमार, विनोद जांगिड़, प्रकाशचंद आदि ने डीजे मंगलवाया और देर शाम तक डांस किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े मिठाई बांटी।

झुंझुनूं . मंडावामोड़ पर आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर पटाखे छोड़कर खुशी का इजहार करते कार्यकर्ता।

झुंझुनूं . दिल्लीमें ‘आप’ की जीत पर खुशी मनाने वालों में शामिल पार्षद संजय भार्गव अन्य कार्यकर्ता। संजय नगर परिषद में भाजपा पार्षद हैं।