पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 3 स्वाइन फ्लू पॉजीटिव मिले

3 स्वाइन फ्लू पॉजीटिव मिले

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं। जिले में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। मंड्रेला की रहने वाली महिला की जयपुर के अस्पताल में मौत के तीन दिन बाद मिली रिपोर्ट में पता चला कि वह स्वाइन फ्लू पॉजीटिव थी।
इससे पहले चूड़ी अजीतगढ़ में महिला मलसीसर में एक पुरुष की इसी बीमारी से मौत हो चुकी है। जानकारी के अनुसार मंड्रेला के वार्ड 19 निवासी महिला की तबीयत बिगड़ने पर निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। सुधार नहीं होने पर परिजन उसे झुंझुनूं स्थित निजी अस्पताल लेकर आए जहां से जयपुर रैफर कर दिया गया।
जयपुर में छह फरवरी को उसकी मौत हो गई। वह गर्भवती थी। मौत के तीन दिन बाद सोमवार सुबह मिली रिपोर्ट में पता चला कि वह स्वाइन फ्लू पॉजीटिव थी।

परिवार का कोई और सदस्य बीमार हो इसके लिए चिकित्सा विभाग को सूचना दी गई जिस पर स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। डिप्टी सीएमएचओ (हैल्थ) डॉ. राजकुमार डांगी के अनुसार जयपुर भेजे 21 सैंपलों में से पांच की रिपोर्ट पॉजीटिव है।
गौरतलब है कि मलसीसर के वार्ड तीन निवासी एक अधेड़ की भी शनिवार को जयपुर में मौत हो गई। इससे पहले चूड़ी अजीतगढ़ निवासी एक महिला की भी जयपुर में ही इलाज के दौरान मौत हुई थी।

आयुर्वेद में छुट्टियां निरस्त

जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. शिवकुमार इंदौरिया ने बताया कि सभी 158 डिस्पेंसरियों के स्टाफ की छुट्टियां आगामी आदेश तक निरस्त कर दी गई हैं। रविवार को सभी औषधालयों के लिए काढ़ा वितरण किया गया। आठ फरवरी तक जिले में 5196 लोगों की स्क्रीनिंग की जाकर 3473 को काढ़ा पिलाया जा चुका है।
आयुर्वेद विभाग घर-घर स्कूलों में जाकर लोगों को जागरूक कर रहा है। नरहड़ स्थित औषधालय में डॉ. ललित पारीक के निर्देशन में रविवार को कैंप लगाकर 997 लोगों को दवा पिलाई गई। बुधवार सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक कैंप लगाया जाएगा।

स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए चल रहे विशेष अभियान मॉनीटरिंग के लिए नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमएचओ (हैल्थ) डॉ. राजकुमार डांगी ने बताया कि तुरंत एक मेडिकल टीम मंड्रेला भेजी गई। मृतका के परिवार के पांच लोगों को बीडीके अस्पताल लाकर स्क्रीनिंग की गई।
हालांकि सैंपलिंग की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है, लेकिन एक सदस्य के पॉजीटिव होने की आशंका है। डॉ. डांगी के अनुसार बीमारी की हालत में महिला अपने पीहर मियां का बास (अलसीसर) भी गई थी। इसलिए मंड्रेला अलसीसर में भी करीब 150 घरों का सर्वे कराया गया है।