पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टोकन बंटने में आई तेजी

टोकन बंटने में आई तेजी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मलसीसर. सेना भर्ती रैली के लिए सोमवार को 295 टोकन वितरित किए गए। सोमवार तक कुल 1232 अभ्यर्थियों को टोकन वितरित किए जा चुके है तहसीलदार मांगेराम पूनिया ने बताया कि मलसीसर के युवकों की दौड़ 19 फरवरी को होगी। युवाओं को 17 फरवरी शाम 6 बजे तक टोकन बांटे जाएंगे। टोकन लेते समय अभ्यर्थियों को 10 वीं की अंकतालिका मूल निवास प्रमाण पत्र साथ लाना होगा।

टोकन लेने के लिए तहसील में ये दस्तावेज ले जाएं

युवाओंको संबंधित तहसील मुख्यालय पर टोकन लेने के लिए मूल निवास प्रमाण पत्र दसवीं की अंकतालिका ले जानी है। मूल निवास प्रमाण पत्र पर टोकन नंबर डाले जाएंगे ताकि एक युवक दो बार टोकन नहीं ले सके।

दौड़के समय ये दस्तावेज देखे जाएंगे

जेजेटीयूनिवर्सिटी स्टेडियम में होने वाली दौड़ के समय युवाओं को तहसील मुख्यालयों से मिला टोकन, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र अंक तालिका की मूल प्रतियां लानी होगी। साथ ही यदि हैं तो खेल संबंधी प्रमाण पत्र, एनसीसी प्रमाण पत्र, रिलेशन प्रमाण पत्र की भी मूल प्रतियां लानी होंगी। इन दस्तावेज के तीन सेट फोटो कॉपी के 12 पासपोर्ट साइज फोटो भी लाने होंगे। दौड़ में पास होने वाले अभ्यर्थियों को मेडिकल के लिए कैंपस में ही रोक लिया जाएगा।
पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव पूरे होने के साथ ही जिले के तहसील मुख्यालयों पर सेना भर्ती के टोकन लेने वाले युवाओं की भीड़ गई। सोमवार को कुल तीन हजार टोकन बंटे। यह संख्या अब 3 फरवरी से अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा है।
सेना भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह सोमवार को दिखाई दिया। तहसील कार्यालय में समय से पहले ही टोकन लेने वाले युवाओं की कतार लगनी शुरू हो गई थी। शाम तक टोकन वितरण चलता रहा। झुंझुनूं तहसील कार्यालय में दो काउंटर लगाने पड़े हैं।
दोनों काउंटर पर युवाओं ने लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया। सोमवार को सबसे ज्यादा साढ़े पांच सौ टोकन बुहाना तहसील में बांटे गए। सूरजगढ़ में 436, झुंझुनूं में 426 उदयपुरवाटी में 407 टोकन वितरित हुए।