राहत सामग्री लेकर छात्र कश्मीर गए
झुंझुनूं | जम्मू-कश्मीरमें बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री लेकर सेठ मोतीलाल पीजी कॉलेज का दल रविवार शाम रवाना हुआ। कॉलेज के डॉ. पंकज पारीक ने बताया कि छात्रों ने कंबल, चद्दरें, साबुन, कपड़े, चावल, दाल, आटा, दवाइयां, बिस्किट्स, आलू, प्याज, पानी की बोतलें आदि एकत्र की। इनसे भरे ट्रक को प्राचार्य डॉ. केएन पालीवाल ने रवाना किया। ट्रक के साथ गौरवसिंह, विवेक फगेड़िया, सुनीलसिंह तथा यतेंद्र कुमार गए हैं। सामग्री जुटाने में छात्रसंघ के महासचिव अरुण सोनी, बालकृष्ण रामावत, रवि, नरेश, धमेंद्र, सतीश, मुकेश, रजनीकांत सुफीयान ने सेवा दी। अनंत पब्लिक स्कूल, रेनबो पब्लिक स्कूल, जेबी शाह गर्ल्स पीजी कॉलेज मलसीसर के सत्यनारायण बदनगढ़िया कॉलेज ने भी सहयोग दिया।
शिशु विद्या विहार सीनियर सैकंडरी स्कूल के अध्यापकों बच्चों ने साढ़े सात हजार रुपए की सहयोग राशि प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ फंड में जमा कराई। कंबल, कपड़े आदि के पैकेट भी भेंट किए गए। एडीईओ कमलेश तेतरवाल ने सभी सरकारी गैर सरकारी स्कूल संचालकों से कलेक्टर के माध्यम से राहत कोष में योगदान की अपील की है।