पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाई सहायता राशि

बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाई सहायता राशि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेतड़ी| भाजपाकार्यकर्ताओं ने सोमवार को जसरापुर में सहायता राशि एकत्रित की। सरपंच गीता देवी ने ग्रामीणों से अपील की। राशि संग्रहण प्रभारी उम्मेद सिंह निर्वाण तथा केदार खींची ने कहा कि इस राशि से बाढ़ पीड़ितों को सहायता मिलेगी। इस दौरान धर्मेंद्रसिंह तोमर, मोहरसिहं, मदन जांगिड़, अजीज चोपदार आदि मौजूद थे। पदाधिकारियों ने जम्मू-कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए ग्रामीण क्षेत्र में सहायता राशि एकत्रित की। प्रभारी उम्मेदसिहं निर्वाण के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मेहाड़ा,बसई, रामपुरा, अहीरों की ढाणी आदि जगहों पर राशि एकत्रित की। इस दौरान जसरापुर सरपंच केदार खींची, मदनलाल सैनी, सत्यवीर गुर्जर, जयपालसिहं, सुरेश शर्मा, राजेंद्रसिहं आदि मौजूद थे।

पिलानी|भाजपाकार्यकर्ताओंने बस स्टैंड इलाके में सहायता राशि एकत्र की। भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय हलवाई महामंत्री मुरलीमनोहर शर्मा के साथ महेंद्र बाठोलिया, सुरेंद्र सोनी, प्रेम दनेवा, वीरेंद्र सिंह राठौड़, राजेंद्र सैनी, ओमप्रकाश टेलर आदि कार्यकर्ताओं ने सहायता राशि मांगी।

मलसीसर|भाजपाग्रामीण मंडल अध्यक्ष सीताराम शर्मा के नेतृत्व में मलसीसर के बाजार से राशि एकत्र की गई। 50 हजार रुपए मुख्यमंत्री सहायता कोष के मार्फत पीड़ितों की सहायता में पंहुचाएं जाएंगे। महामंत्री कन्हैया लाल सैनी, पूर्व सरपंच संतोष हाकिम, पवन चौमाल, चिरंजीलाल चौमाल, सुरेश केडिया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद शामिल थे। सेठ मोतीलाल कॉलेज के छात्रों ने भी घर-घर जाकर राहत सामग्री एकत्र की।

खेतड़ीनगर| कश्मीरबाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए बड़ाऊ की इंडियन शिक्षण संस्था ने कलेक्टर को प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए 25 हजार रुपए भेंट किए। संस्था निदेशक फतेहसिंह शेखावत ने बताया कि इंडियन शिक्षण संस्था, केकेएमएस कॉलेज संस्कार पब्लिक उमावि स्टाफ विद्यार्थियों ने योगदान दिया है।

झुंझुनूं| जीबीमोदी स्कूल ट्रस्ट की ओर से मंगलवार को कश्मीर बाढ़ पीडितों के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में 5100 रुपए का सहयोग किया गया। प्राचार्य रंजना मित्तल ने एडीईओ कमलेश तेतरवाल को राशि सौंपी। इसी तरह बाकरा रोड स्थित पंवार शिक्षण संस्थान के स्टाफ छात्रों ने भी बाढ़ पीडितों के लिए छह हजार रुपए इकट्ठे करके एडीईओ को सौंपे।

पिलानी. सहायताराशि एकत्र करते भाजपा कार्यकर्ता।

खेतड़ी. जसरापुरमें सहायता राशि एकत्र करते भाजप