- Hindi News
- झुंझुनूं के कप्तान श्रद्धानंद ने चटकाए छह विकेट
झुंझुनूं के कप्तान श्रद्धानंद ने चटकाए छह विकेट
काल्विनशील्ड के लिए राजसमंद में चल रही प्लेट ग्रुप बी सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता में झुंझुनूं ने कप्तान श्रद्धानंद के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर रविवार को राजसमंद को 11 रन से हरा दिया। जिला क्रिकेट संघ के सचिव राजेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि झुंझुनूं ने पहली पारी में अब्दुल मुफीद के 57 रन की मदद से 113 रन बनाए। राजसमंद ने पहली पारी में कुशल के 61 रनों की मदद से 176 रन बनाए।
कप्तान श्रद्धानंद यादव ने विपक्षी बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। झुंझुनूं ने दूसरी पारी में अब्दुल मुफीद के 78, श्रद्धानंद के 25 नदीम के 22 रन के सहयोग से 185 रन बनाए। जीत के लिए 123 रन का टारगेट लेकर उतरी राजसमंद की टीम 111 रन ही बना पाई। इस पारी में श्रद्धानंद अजयकुमार ने 4-4 विकेट लिए। झुंझुनूं बांसवाड़ा के बीच पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। मंगलवार को झुंझुनूं चितौडग़ढ़ के बीच मुकाबला होगा।
पिलानी. प्रतियोगितामें भाला फेंकती दौड़ में जीत का प्रयास करती छात्राएं।